{"_id":"c7043d21bc607e344bbf06c725f28d85","slug":"7200-teachers-recruited-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में भर्ती किए जाएंगे 7200 शिक्षक : बादल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में भर्ती किए जाएंगे 7200 शिक्षक : बादल
अमर उजाला, बठिंडा
Updated Sun, 08 Dec 2013 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बठिंडा में मुख्यमंत्री पंजाब प्रकाश सिंह ने ज्ञानी जैल सिंह कालेज के कैंपस में तीस करोड़ से बनने वाले स्पेशल स्कूल का नींव पत्थर रखा। यहां होनहार छात्रों को निशुल्क उच्च स्तरीय शिक्षा और होस्टल सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। यह स्कूल आगामी सेशन में बनकर तैयार हो जाएगा।
इस तरह के पांच अन्य स्कूल अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और मोहाली में बनाए जाएंगे। स्कूलों में बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा देने के लिए 7200 टीचर की भर्ती की जाएगी।
जनसमूह को संबोधित करते हुए बादल ने कहा कि सामाजिक और आर्थिक क्षेत्रों में हो रहे बदलाव के कारण किसी भी राज्य और देश यहां तक कि परिवार की तरक्की के लिए शिक्षा अहम है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सरकार गरीब और कमजोर वर्ग के बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा व एक समान साधन उपलब्ध करवाने के प्रयास कर रही है।
इसलिए सरकार ने होस्टल सुविधा सहित छह विशेष स्कूल खोलने का फैसला लिया था। राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र मे 17 नए डिग्री कालेज और नौ यूनिवर्सिटी बनाई हैं।
बादल ने कांग्रेस को सलाह देते हुए कहा कि वह लोगों को गुमराह न करे। उन्होंने विधानसभा चुनावों का नतीजों का जिक्र करते हुआ कहा कि इस चुनाव में भाजपा व इसके सहयोगी देश की प्रमुख पार्टियों के तौर पर उभरी हैं।
इस मौके पर सांसद हरसिमरत कौर, शिक्षा मंत्री पंजाब सिंकदर सिंह मलूका, सीपीएस सरूप चंद सिंगला, एसएलए दर्शन सिंह कोटफत्ता, विशेष सचिव मुख्यमंत्री पंजाब केजे एस चीमा, प्रमुख सचिव शित्रा अंजली भावड़ा, डीसी बठिंडा कमल किशोर यादव और एसएसपी बठिंडा गुरप्रीत सिंह भुल्लर आदि मौजूद थे।