फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Youth sat on hunger strike for cow protection

Amritsar News: गोरक्षा के लिए अनशन पर बैठे युवा, सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

Sat, 13 Jul 2024 09:12 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 09:12 PM IST
विज्ञापन
Youth sat on hunger strike for cow protection
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। गोरक्षा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. रोहन मेहरा की अगुआई में युवा सड़कों पर घूम रहीं गायों की रक्षा की मांगों को लेकर भंडारी पुल पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर चले गए। उन्होंने शहर के अन्य निवासियों के साथ मिलकर अमृतसर के भंडारी ब्रिज पर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

डॉ. रोहन मेहरा ने कहा कि उनकी संस्था कई वर्षों से काऊ सेस को लेकर विभिन्न अधिकारियों को ज्ञापन दे चुकी है। विरोध प्रदर्शन भी कर चुकी है, लेकिन अधिकारियों की ओर से इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि जब पंजाब सरकार ने 2016 में गोशाला योजना लागू की थी और विभिन्न जिलों में 500 गोशालाएं बनाने को कहा था, तो उन्होंने कहा कि दावों के बावजूद सरकार 500 गोशालाएं बनाने में विफल रही है।
विज्ञापन


सड़कों पर खुले घूमने के कारणों से गायें सर्दी में गर्मी, भूख-प्यास से जूझ रही हैं और आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इनमें गायों या लोगों की जान चली जाती है। उन्होंने कहा कि पंजाब की सड़कों पर करीब एक लाख गायें हैं और हर साल पंजाब में हादसों के कारण करीब 10 हजार गायें सड़क हादसों का शिकार हो जाती हैं। पिछले महीने अमृतसर में गोल बाग के सामने गाय से टक्कर के कारण एक लड़के की मौत हो गई, उसके परिवार को मुआवजा कौन देगा। उन्होंने कहा कि हम अमृतसर प्रशासन से मांग करते हैं कि अमृतसर की सड़कों पर घूम रही सभी गायों को गौशाला में पहुंचाया जाए। अमृतसर की सड़कों पर दुधारू गायों को छोड़ने वालों के खिलाफ उचित व सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed