{"_id":"60bf99d78ebc3e2027170436","slug":"youth-murdered-amritsar-news-pkl41601755","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद में युवक की हत्या, पांच पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद में युवक की हत्या, पांच पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरनतारन। खंडूर साहिब हलके के गांव लालपुरा में बिजली का खंभा टूटने को लेकर पैदा हुए विवाद में कुछ लोगों ने मिलकर युवक पर हमला कर दिया। हमले में घायल जगदीप सिंह की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस बाबत थाना श्री गोइंदवाल साहिब में पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
गांव लालपुरा निवासी सतनाम सिंह ने बताया कि उसका लड़का जगदीप सिंह (26) अपने चचेरे भाई हरजोत सिंह के साथ गांव के जिम में गया था। यहां पर शुभकरणजीत सिंह, गुरप्रताप सिंह, दिलबाग, खंडी और लव आ गए, जिन्होंने जगदीप सिंह और हरजोत सिंह के साथ तकरार शुरू कर दी। शुभकरणजीत सिंह ने जगदीप सिंह के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया और खंडी ने जगदीप सिंह की छाती में चाकू से हमला किया। जगदीप सिंह के शरीर से रक्त बहने लगा और वह जमीन पर गिर गया। खंडी ने फिर जगदीप सिंह के पीठ पर चाकू से वार किए। हमले के बाद उक्त युवक मौके से फरार हो गए। घायल जगदीप सिंह को तरनतारन के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, यहां इलाज दौरान उसने दम तोड़ दिया।
सतनाम सिंह ने बताया कि सोमवार शाम उसके भाई का लड़का हरजोत सिंह ट्रैक्टर चलाने का प्रशिक्षण ले रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर के टकराने से बिजली का खंभा टूट गया। बिजली विभाग के अधिकारियों से बातचीत करने के बाद हरजोत सिंह हरजाना भरने को भी तैयार था। शुभकरणजीत सिंह खंभा टूटने कारण जगदीप सिंह और हरजोत सिंह के साथ लगातार विवाद कर रहे थे। हरजोत सिंह जगदीप सिंह का लगातार पक्ष ले रहा था। इसी वजह से शुभकरणजीत सिंह ने अपने साथियों से मिलकर जगदीप सिंह की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। इस बाबत थाना श्री गोइंदवाल साहिब के प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि सतनाम सिंह के बयानों पर शुभकरणजीत सिंह, गुरप्रताप सिंह, दिलबाग सिंह, खंडी और लव खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक जगदीप सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।