फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Youth dies under suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, घरवालों ने जताई हत्या की आशंका

Thu, 01 Oct 2020 09:42 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances
दोरांगला के गांव उच्चा धकाला में संदिग्ध हालात में एक युवक की मौत हो गई। मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान होने के कारण परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। गुरुवार को पोस्टमार्टम न होने के कारण दोरांगला पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई की है। थाना प्रभारी का कहना है कि वह अपने स्तर पर जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद डाक्टरों की रिपोर्ट पर आगे कार्रवाई की जाएगी। मृतक की पहचान गुरिंदर सिंह पुत्र रघबीर सिंह निवासी संत नगर मोहल्ला गुरदासपुर के रूप में हुई है। मृतक की उम्र करीब 30 साल है और उसकी एक चार साल की बेटी है।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी गुरप्रीत कौर ने बताया कि उनका पैतृक गांव उच्च धकाला है, लेकिन वह शहर में रहते हैं। पति गुरिंदर सिंह श्रीनगर में काम करते थे। लॉकडाउन के कारण पिछले कई माह से यहीं पर थे। अब उसने गांव उच्चा धकाला के रहने वाले कुछ अन्य दोस्तों के साथ श्रीनगर में काम करने के लिए जाना था। इसी के चलते उसके दोस्तों ने बुधवार को शाम उन्हें गांव में बुलाया। वह पूरी रात घर नहीं लौटे और न ही उन्हें कोई फोन किया। इस कारण उन्हें चिंता सताने लगी। उन्होंने सोचा कि हो सकता है कि गुरिंदर अपने दोस्तों के घर रात में रुक गए हैं।
विज्ञापन

वीरवार को सुबह करीब सात बजे किसी अनजान नंबर से फोन आया कि गुरिंदर गांव में एक विरान पड़े घर के एक कमरे में बेहोशी की हालत में पड़ा है। वह तुरंत गांव में पहुंचे और देखा कि गुरिंदर बेसुध हालत में पड़ा हुआ था और उसके शरीर पर काफी चोटें लगी थीं और खून बह रहा था। गुरिंदर का मोटरसाइकिल साइड पर गिरा था। उस समय चेक करने पर उसकी सांसें चल रही थीं। गुरिंदर को तुरंत सिविल अस्पताल गुरदासपुर लाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत बता दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गुरिंदर की हत्या उसके दोस्तों ने की है और उसे घर से बुलाकर मारा गया है। वारदात के बाद से सभी दोस्त फरार हैं। मृतक की मां अमरीक कौर ने भी पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं थाना दोरांगला के प्रभारी जसबीर सिंह ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला उलझा हुआ नजर आ रहा है। जांच की जा रही है। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया, जिसके चलते मृतक के पिता के बयान पर फिलहाल 174 की कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed