{"_id":"60d9d534418cc63df353e637","slug":"youth-akali-dal-protest-outside-kunwar-vijay-pratap-kothi-in-amritsar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में प्रदर्शन: यूथ अकाली दल ने कुंवर विजय प्रताप की कोठी का किया घेराव, आप कार्यकर्ताओं ने वेरका का घर घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में प्रदर्शन: यूथ अकाली दल ने कुंवर विजय प्रताप की कोठी का किया घेराव, आप कार्यकर्ताओं ने वेरका का घर घेरा
Mon, 28 Jun 2021 07:40 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 28 Jun 2021 07:40 PM IST
सार
अमृतसर में सोमवार का दिन प्रदर्शन के नाम रहा। यूथ अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने अफसर से राजनेता बने पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप की कोठी का घेराव किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हो गई। पुलिस ने 15 से ज्यादा यूथ अकाली दल के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। हालांकि कुछ देर बाद ही रिहा भी कर दिया। उधर, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विधायक राजकुमार वेरका के आवास का घेराव किया।
विज्ञापन
अमृतसर में यूथ अकाली दल ने किया प्रदर्शन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह के आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद विपक्षी दलों में उनका विरोध करना भी शुरू कर दिया है । अकाली यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अमृतसर के ग्रीन एवेन्यू स्थित पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह की कोठी का घेराव किया।
विज्ञापन
यूथ विंग पंजाब महासचिव जोध सिंह समरा के नेतृत्व में भारी संख्या में अकाली दल यूथ कार्यकर्ताओं ने पूर्व आईजी की कोठी के बाहर नारेबाजी की। उग्र प्रदर्शनकारियों ने कोठी के बाहर की बैरिकेडिंग भी तोड़ दी। इस दौरान पुलिस से झड़प भी हुई है। पुलिस ने यूथ विंग के 15 नेताओं को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें कुछ देर के बाद रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
यूथ अकाली दल के प्रदेश महासचिव जोध सिंह समरा ने कहा कि भले ही कुंवर विजय प्रताप ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। पत्रकार का कैमरा छीनना दर्शाता है कि अब भी कुंवर मे अफसरशाही और तानाशाही कूट-कूटकर भरी है। उन्होंने कहा कि कुंवर विजय प्रताप सिंह को गिरफ्तार करना चाहिए। जिस तरह से उन्होंने बेअदबी मामले में एकतरफा जांच की और हाईकोर्ट में उन्हें फटकार भी लगी।
विज्ञापन
आप कार्यकर्ताओं ने घेरा राजकुमार वेरका का घर
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सफाई कर्मचारियों के साथ झूठ बोलकर धरना उठवाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस विधायक राजकुमार वेरका के निवास के बाहर नारेबाजी की। आप के करीब 130 कार्यकर्ताओं का आप एससी विंग के जिला प्रधान डॉ. इंद्रपाल ने नेतृत्व किया।
उन्होंने कहा कि वेरका झूठे डॉक्टर हैं। सफाई कर्मचारियों को पक्का करने की बात के संबंध में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से बात होने का उन्होंने झूठ बोला। सफाई कर्मचारी भी डॉ. वेरका के झूठ में आ गए और उन्होंने अपना धरना हटा लिया लेकिन जब बात स्पष्ट हुई तो पता चला कि सरकार उनके लिए इसमें कुछ भी नहीं कर रही।
डॉ. इंद्रपाल ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच मौजूदा सफाई व्यवस्था के लिए कैप्टन सरकार जिम्मेदार है। पंजाब के बेरोजगार कहीं टंकियों पर चढ़े हैं तो कहीं टावरों पर चढ़कर कैप्टन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि जब तक राज्य सरकार सफाई कर्मियों से किए वादे पूरे नहीं करती, तब तक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते रहेंगे।