{"_id":"66eda025c251ce51d60cc27e","slug":"younger-bother-kill-his-brother-hitting-him-several-times-with-stick-in-amritsar-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: आज तेरा काम खत्म कर देना... सो रहे बड़े भाई पर छोटे ने डंडे से कई वार, 26 हजार रुपये के लिए मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: आज तेरा काम खत्म कर देना... सो रहे बड़े भाई पर छोटे ने डंडे से कई वार, 26 हजार रुपये के लिए मार डाला
Fri, 20 Sep 2024 09:47 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 20 Sep 2024 09:47 PM IST
सार
पंजाब के अमृतसर में छोटे भाई ने बड़े भाई को उधार दिए 26 हजार रुपये न लौटाने पर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने बड़े भाई पर डंडे से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी फरार है और पुलिस उसे ढूंढ रही है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पैसों के लेन-देन के चलते हुए झगड़े के दौरान छोटे भाई ने रात को सोते समय बड़े भाई पर लकड़ी को घोटने (डंडा) से कई वार किए। इससे बड़े भाई की मौत हो गई। मृतक का नाम निर्मल सिंह निवासी गांव सैंसरा कला है। हमला करने से पहले आरोपी छोटे भाई ने सो रहे बड़े भाई को पहले ललकारा और कहा कि आज तेरा काम खत्म कर देना और फिर उसपर डंडे से हमला कर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, अपने भाई की हत्या करने के बाद आरोपी बलबीर सिंह मौके से फरार हो गया। शुक्रवार सुबह थाना झंडेर पुलिस को सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर कमलप्रीत कौर मौके पर पहुंची और जायजा लेकर आरोपी बलबीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार को सौंप दिया है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में जगरूप सिंह निवासी गांव सैसरां कलां ने बताया कि उसके दो भाई और एक बहन हैं। बड़ा भाई निर्मल सिंह और उससे छोटा बलबीर सिंह हैं। दोनों ही भाई एक ही घर में इकट्ठे रहते हैं जबकि वह स्वयं अपने परिवार के साथ अलग रहता है। उसके दोनों ही भाइयों की अभी तक शादी नहीं हुई। दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर अक्सर झगड़ा रहता था। बलबीर सिंह ने बड़े भाई निर्मल सिंह को 26 हजार रुपये उधार और सोने की अंगूठी दी हुई थी। बलबीर सिंह अपने पैसे और अंगूठी वापस मांगता था। निर्मल सिंह उसे वापस नहीं कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो जाता था। कई बार बीच बचाव करके झगड़ा खत्म करवाया, लेकिन इसके बावजूद दोनों आपस में झगड़ा करते रहते थे। 18 सितंबर की रात को दोनों भाई फिर आपस में झगड़ा कर रहे थे। वह इन दोनों को समझाने के लिए इनके घर गया और इनके घर में ही सो गया।
विज्ञापन
रात करीब साढ़े 11 बजे के करीब बलबीर सिंह उठा और उसने जोर से आवाज लगाकर निर्मल सिंह को कहा कि आज तेरा काम खत्म कर देना है। उसने लकड़ी के घोटने से सोए हुए निर्मल सिंह के सिर पर वार करने शुरू कर दिए। इस कारण वह बुरी तरह से जख्मी हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद बलबीर सिंह मौके से भाग निकला। मामले की जांच कर रही इंस्पेक्टर कमलप्रीत कौर ने कहा कि केस दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।