फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Young man swallowed sulfas after being cheated in love on social media, condition critical

सोशल मीडिया पर हुए प्यार में धोखा मिलने पर युवक ने सल्फास निगली,हालत गंभीर

Fri, 24 Sep 2021 08:14 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 08:14 PM IST
विज्ञापन
Young man swallowed sulfas after being cheated in love on social media, condition critical
बटाला। अमेरिका में रहती प्रेमिका से धोखा मिलने पर सोशल मीडिया स्टार युवक ने शुक्रवार को सल्फास निगलकर आत्महत्या का प्रयास किया। सल्फास निगलने पर हालत खराब होने पर उसे तुरंत सिविल अस्पताल बटाला में दाखिल करवाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अमृतसर रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस युवक के बयान लेने पहुंच गई थी।
विज्ञापन

प्रेम नगर बोहड़ांवाला के युवक सूरज प्रकाश सिंह उर्फ दीप (20) के पिता सुरिंदर सिंह ने बताया कि उसका बेटा सूरज प्रकाश सिंह का अमेरिका में रहने वाली एक लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों में प्रेम सोशल मीडिया के जरिये हुआ। हालांकि दोनों में शादी की बातें भी होती रहती थी। अगर वह लड़की उनके बेटे को फोन नहीं करती थी तो दीप नाराज होता था कि पहले वे उससे इतना समय बात करती थी, अब क्यों नहीं कर रही। उन्होंने खुद भी लड़की से बात की है। दो-तीन दिन से दीप की लड़की से बहस चल रही थी कि उससे बात क्यों नहीं कर रही।
विज्ञापन

वहीं,बटाला अस्पताल में दीप ने बताया कि लड़की की किसी अन्य लड़के के साथ चैट उसके पास आ गई थी। उसने लड़की से बात करने की काफी कोशिश कीे, लेकिन वह नहीं मानी। लड़की उसके सोशल मीडिया मैसेज भी नजरंदाज करती रही। युवक के मुताबिक पहले लड़की उससे शादी के लिए राजी हो गई थी। लड़की ने नया नंबर ले लिया जो बीती रात व्यस्त रहा। युवक के अनुसार इसे लेकर उसने लड़की के पिता को भी फोन किया, लेकिन उसने भी गाली-गलौच किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सिंबल चौंकी के इंचार्ज राज कुमार ने बताया कि युवक की हालत नाजुक होने के चलते अमृतसर रेफर किया गया है। युवक व उसके परिवार के बयान लेने के बाद कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed