फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Young man shot dead in Amritsar of Punjab

Amritsar News: लुटेरों ने की बैग छीनने की कोशिश, विरोध करने पर युवक को उतारा मौत के घाट

Sun, 29 Oct 2023 09:16 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Updated Sun, 29 Oct 2023 09:16 AM IST
सार

मृतक युवक की पहचान राजेश कुमार निवासी राम नगर कालोनी गुरु नानक पुरा के रूप में हुई। मृतक जागरण भजन मंडली में काम करता था। शुक्रवार रात करीब 12 बजे वह अपने साथी के साथ कार्यक्रम में कीर्तन करने जा रहा था।

विज्ञापन
Young man shot dead in Amritsar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमृतसर के थाना सिविल लाइन के आनंद एवेन्यू के पास जागरण में जा रहे युवक की कुछ लुटेरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि एक अन्य वारदात में युवक को गोली से जख्मी कर 50 हजार रुपये लूट का मामला सामने आया है। दोनों वारदात शुक्रवार रात 11 से 12 बजे के आसपास हुई। जानकारी मिलते ही एडीसीपी-2 प्रभजोत सिंह विर्क और एसीपी उत्तरी वरिंदर खोसा पहुंचे और जायजा लिया।

विज्ञापन


थाना सिविल लाइन पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिए हैं। मृतक युवक की पहचान राजेश कुमार निवासी राम नगर कालोनी गुरु नानक पुरा के रूप में हुई। मृतक जागरण भजन मंडली में काम करता था। शुक्रवार रात करीब 12 बजे वह अपने साथी के साथ कार्यक्रम में कीर्तन करने जा रहा था। इस दौरान बाइक सवार तीन लुटेरों ने उसे आनंद एवेन्यू के पास रोका और उसके हाथों से बैग छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर लुटेरों ने राजेश को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। बैग में क्या सामान था, पुलिस इसकी जानकारी एकत्रित कर रही है।
विज्ञापन


दूसरी घटना में रेडीमेड कपड़ा कारोबारी गौरव अरोड़ा शुक्रवार को रात करीब साढ़े 11 बजे माल रोड पर पार्टी के बाद घर लौट रहा था। इस दौरान बाइक सवार तीन लुटेरों ने टेलर रोड स्थित ऐनम सिनेमा के पास उसकी एक्टिवा के सामने अपनी मोटर साइकिल खड़ी कर दी। लुटेरों ने उसे गोली मार दीए जिससे वह जख्मी हो गया। वारदात के बाद लुटेरे उससे 50 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed