{"_id":"6a4bed168bcaade5b1029044","slug":"young-boy-shot-dead-in-amritsar-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: अमृतसर में युवक की गोली मारकर हत्या, बाइक पर आए थे हमलावर; सीने में मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: अमृतसर में युवक की गोली मारकर हत्या, बाइक पर आए थे हमलावर; सीने में मारी गोली
Mon, 06 Jul 2026 11:29 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:29 PM IST
सार
बाइक पर सवार होकर आए कुछ हमलावरों ने युवक को घेर लिया और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
अमृतसर शहर के कोट खालसा इलाके में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार होकर आए कुछ हमलावरों ने युवक को घेर लिया और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली युवक के सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। वारदात के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।