फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Woman returned to punjab safely after stuck ten months in Iraq

Amritsar: ट्रैवल एजेंट के झांसे में फंस इराक पहुंची महिला, मंत्री धालीवाल के प्रयासों से हुई घर वापसी

Mon, 03 Jul 2023 01:15 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 03 Jul 2023 01:15 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल ने कहा कि दस माह पहले इस महिला को झांसे में लेकर ट्रैवल एजेंट इराक ले गया। वहां न तो उसे कोई काम ही मिला और पासपोर्ट भी ठग ट्रैवल एजेंट ने अपने पास रख लिया। दस दिन पहले इस महिला की उन्हें मदद के लिए कॉल आई।

विज्ञापन
Woman returned to punjab safely after stuck ten months in Iraq
मंत्री कुलदीप धालीवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

ठग ट्रैवल एजेंट के झांसे में फंस कर पैकिंग का काम करने इराक पहुंची महिला दस माह बाद सोमवार सुबह सुरक्षित वतन लौट आई। पंजाब कैबिनेट के एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के प्रयासों से अमृतसर निवासी महिला घर लौटी है। धालीवाल ने महिला का स्थानीय एयरपोर्ट पर स्वागत किया और ठग ट्रैवल एजेंटों को चेतावनी दी कि आम आदमी पार्टी की सरकार अब उन्हें बख्शने वाली नहीं।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: मुख्तार अंसारी पर बवाल: सुखजिंदर रंधावा बोले-CM पर करूंगा मानहानि का केस, 55 लाख के खर्च के दावे को बताया गलत

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री धालीवाल ने कहा कि दस माह पहले इस महिला को झांसे में लेकर ट्रैवल एजेंट इराक ले गया। वहां न तो उसे कोई काम ही मिला और पासपोर्ट भी ठग ट्रैवल एजेंट ने अपने पास रख लिया। दस दिन पहले इस महिला की उन्हें मदद के लिए कॉल आई। उन्होंने पता किया कि ठग ट्रैवल एजेंट कलानौर (गुरदासपुर) का था। उन्होंने गुरदासपुर के डीसी और एसएसपी की मदद से ट्रैवल एजेंट, जो इराक में ही रहता है, के परिजनों का पता लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैवल एजेंटों ने विदेशों में बना रखा है नेक्सस
ट्रैवल एजेंटों ने इराक समेत अन्य देशों में नेक्सस बना रखा है। इसके बाद उन्होंने वहां दबाव डालकर टिकट की व्यवस्था की और पासपोर्ट लेकर दिया और आज यह महिला अपने वतन लौट सकी है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का स्पष्ट निर्देश है, कि ठग ट्रैवल एजेंटों के झांसे में फंस कर विदेशों में फंसी लड़कियों और महिलाओं को वापस भारत लाना उनकी जिम्मेदारी है। 

वहीं इराक से लौटी महिला ने बताया कि कलानौर का एजेंट और उसका भाई इराक में रहते हैं, उसे इराक में पैकिंग का काम करने का झांसा देकर वहां भेजा था। वहां पहुंच कर वह फंस गई और मजबूरी में कोठी व अन्य जगहों पर काम किया। जब उसने वापस जाने की इच्छा जाहिर की तो ठग ट्रैवल एजेंट ने 2.5 लाख रुपये की मांग की। छेहरटा में रहने वाली एक दोस्त ने उन्हें धालीवाल का नंबर दिया, जिस पर उसने संपर्क किया और आज वह अपने घर लौट सकी।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed