{"_id":"66abbd65bfe084613a0e9f92","slug":"woman-murdered-in-amritsar-hotel-lover-arrested-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर के होटल में महिला का मर्डर: बेटे को फोन किया, पति लेने पहुंचा तो हो चुकी थी हत्या, प्रेमी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर के होटल में महिला का मर्डर: बेटे को फोन किया, पति लेने पहुंचा तो हो चुकी थी हत्या, प्रेमी गिरफ्तार
Thu, 01 Aug 2024 10:23 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 01 Aug 2024 10:23 PM IST
सार
अमृतसर के एक होटल में महिला की हत्या कर दी गई। हत्या करने वाला महिला का प्रेमी ही है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
महिला की हत्या।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के मानसा की रहने वाली विवाहिता को उसके प्रेमी ने अमृतसर में होटल में लाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सुखचैन सिंह के रूप में हुई है।
गांव झुनीर जिला मानसा निवासी बलविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि गांव धान सिंह निवासी सुखचैन सिंह इस समय निवासी गांव सरदूलगढ़ मानसा की पत्नी की मौत हो चुकी है। वह उसके पास वर्कशॉप में एक साल से वेल्डिंग का काम करता है जिस कारण उसने उसके परिवार पर विश्वास बना लिया। सुखचैन ने उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध बना लिए। जब उन्हें इस बात का पता चला तो उन्होंने सुखचैन सिंह को काम से निकाल दिया। वह उसकी पत्नी को धमकाया, कहा कि अगर उसके साथ अवैध संबंध नहीं बनाए तो उसके बेटे को जान से मार देगा। उनकी पत्नी इस बारे में उन्हें अक्सर बताती थी।
एक सप्ताह पहले उसकी पत्नी धार्मिक यात्रा का कहकर घर से गई थी। 29 जुलाई की सुबह उनके बेटे गुरप्रीत सिंह के नंबर पर पत्नी ने फोन किया। बताया के उसे सुखचैन सिंह उसे अपने साथ ले आया है। इस समय उसे अमृतसर में श्री हरिमंदिर साहिब में लेकर आया है। सुखचैन ने उसे डरा धमकाकर अपने साथ रहने के लिए मजबूर किया है। वह अपने साले परमजीत सिंह और रिश्तेदारों को साथ लेकर अपनी पत्नी की तलाश करते हुए अमृतसर पहुंचा। वहां पर उन्हें पता चला है कि उनकी पत्नी का शव एमएम क्लार्क होटल कटरा आहलूविया नजदीक खूबी राम हलवाई से मिला है।
विज्ञापन
थाना कोतवाली के एसएचओ इंस्पेक्टर हरसंदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी सुखचैन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अमृतसर से फरार होने की तैयारी में था। शव का पोस्टमार्टम करवा के परिजनों को सौंप दिया गया है।