फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Woman commit suicide, case on in-laws in Batala

विवाहिता ने घर में लगाया फंदा, पति समेत चार पर मामला दर्ज

Mon, 02 Dec 2019 10:21 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Woman commit suicide, case on in-laws in Batala
गांव दाबांवाल की रहने वाली एक विवाहिता ने सोमवार को संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की मां का आरोप है कि उसकी बेटी का पति और ससुराल वाले उसकी बेटी के चरित्र पर शक करते थे। उनकी बेटी को फंदा लगाकर उसकी हत्या की गई है। दूसरी तरफ मृतका के पति और ससुरालियों का आरोप है कि विवाहिता के किसी अन्य युवक से प्रेम संबंध थे। उक्त दोनों प्रेमी-प्रेमिका के बीच हुई किसी बात के बाद महिला ने फंदा लगा लिया। वहीं पुलिस ने मृतका की मां के बयान पर पति और ससुरालियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सभी नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। मृतक विवाहिता के दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन

रणजीत कौर निवासी जंडी हाल निवासी गांव कालूवाल ने बताया कि उनकी लड़की रविंदर कौर (33) की शादी 17 साल पहले दिलबाग सिंह निवासी दाबांवाल के साथ हुई थी। दामाद दिलबाग सिंह आर्मी में सर्विस करता था जो चार महीने पहले रिटायर हो गया है। दिलबाग सिंह, उसका भाई भूपिंदर सिंह और हरपाल सिंह व उनका पिता हरभजन सिंह रविंदर कौर पर चाल चलन ठीक न होने के झूठे इलजाम लगाते थे। इस कारण घर में क्लेश रहता था। इस संबंधी उन्होंने कई बार अपने दामाद दिलबाग सिंह और उसके पारिवारिक सदस्यों को समझाया लेकिन वह उसकी लड़की पर इल्जाम लगाने से बाज नहीं आए। रविवार रात को गांव के सरपंच ने उन्हें सूचित किया कि उनकी लड़की रविंदर कौर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। तभी उन्होंने तुरंत इस संबंधी 112 पर शिकायत दी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह वह थाना घनीए-के-बांगर में पहुंचे और पुलिस को बयान दर्ज करवाए। रणजीत कौर ने बताया कि उसकी लड़की रविंदर कौर पर उसका पति दिलबाग सिंह, जेठ भूपिंदर सिंह और हरपाल सिंह व ससुर हरभजन सिंह उसके चाल-चलन ठीक न होने के झूठे इलजाम लगाते थे और उसे जान से मार देने की धमकियां देते थे। मृतका की ने आरोप लगाया है कि उक्त लोगों ने उनकी लड़की रविंदर कौर को फंदा लगाकर उसका कत्ल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मृतका के पति और अन्य पारिवारिक सदस्यों ने अपना पक्ष रखते हुए आरोप लगाया कि रविंदर कौर के प्रेम संबंध एक अन्य व्यक्ति के साथ थे। बार-बार उसे समझाया गया और लिखित फैसले भी हुए लेकिन उन्होंने प्रेम संबंध बनाए रखे। गत रात को जब वह परिवार समेत बाहर थे तो पीछे से उनकी पत्नी ने फंदा लगा लिया। जब उन्होंने उसके फोन कॉल की डिटेल निकलवाई तो पता चला कि बार-बार रविंदर कौर और उसके प्रेमी में बातचीत हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि रविंदर कौर ने अपने प्रेमी के साथ हुई किसी बात को लेकर आत्महत्या की है। थाना अलीवाल के एसएचओ अमोलकदीप सिंह ने बताया कि महिला की मौत संबंधी मृतका की माता के बयान पर पति, ससुर, दोनों जेठों निवासी दाबांवाल कलां समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed