{"_id":"56ec31184f1c1b40468b477c","slug":"without-helmat-no-petrol-dc-meeting-pathankot","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रैल से बगैर हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रैल से बगैर हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Fri, 18 Mar 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट में बैठक करते डीसी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने व ट्रैपिक समस्या के निवारण के लिए डीसी अमित कुमार ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में तय किया गया कि अप्रैल से बगैर हेलमेट वाले दो पहिया वाहन सवारों और बगैर रिफलेक्टर वाले चार पहिया वाहनों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। इस योजना पर सख्ती से अमल कराया जाएगा। इसके लिए पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए जाएंगे। डीसी ने बैठक में मौजूद अधिकारियों के साथ माधोपुर रेलवे स्टेशन के पास व मलिकपुर चौक में ट्रक सही ढंग से लगाने, बस स्टैंड पठानकोट के पास आटो रिक्शा क्रमवार खड़ा करने, बसों व ट्रकों के प्रेशर हार्न पर रोक लगानेस सेफ स्कूल स्कीम को पूरी तरह से लागू करने के लिए विचार विमर्श किया।
डीसी ने कहा कि माधोपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रकों की समस्या के लिए टीम बनाई गई है, जो मौके पर ही सारा जायजा लेकर रिपोर्ट बनाएगी। वहीं उन्होंने जिला शिक्षा व ट्रांसपोर्ट अधिकारियों से कहा कि सेफ स्कूल स्कीम का सख्ती से पालन कराएं। वहीं यातायात विभाग को प्रेशर हार्न पर सख्त कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए। डीसी ने कहा दुर्घटनाएं रोकने के लिए दो पहिया वाहनों के लिए नो हेलमेट नो पेट्रोल और बडे़ वाहनों के लिए नो रिफलेक्टर नो पेट्रोल की योजना तैयार की जा रही है। इस योजना को पेट्रोल पंप मालिकों से अप्रैल के पहले सप्ताह में बैठक कर लागू किया जाएगा।
इस मौके पर एसडीएम धारकलां कम सहायक कमिश्नर जनरल गुरजीत सिंह, डीटीओ जसवंत सिंह ढिल्लो, जीएम इंद्रजीत सिंह चावला, डीएसपी अश्वनी कुमार, डीईओ पवन कुमार, जनरैल सिंह, डीएचओ डॉ. तरसेम सिंह मौजूद थे।