फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   When asked to stand the tractor outside the house, murdered

घर के बाहर से ट्रैक्टर हटाने को कहा तो कर दी हत्या

Sat, 26 Jun 2021 11:16 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
When asked to stand the tractor outside the house, murdered
देहाती पुलिस जिला के थाना झंडेर के लश्करी नंगल गांव में मामूली विवाद में एक किसान की हत्या कर दी गई। घर के बाहर से ट्रैक्टर हटाने के लिए कहने पर युवक ने किसान पर हमला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को देर रात हुई हत्या के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

लश्करी नंगल गांव के हरदीप सिंह ने बताया कि उसके भाई बलकार सिंह का घर के बाहर ट्रैक्टर खड़ा करने पर पड़ोसी युवक हरमन सिंह से विवाद हुआ था। हरमन पहले भी उसके भाई के साथ पुरानी रंजिश रखता था और दोनों में कई बार झगड़ा हो चुका था। उसने बताया कि शुक्रवार को रात हरमन ने अपना ट्रैक्टर घर से निकालकर उसके भाई के घर के बाहर खड़ा कर दिया। इस बात पर दोनों में विवाद हो गया। हरमन ने उसके भाई बलकार पर हमला कर उसकी हत्या कर दी और वारदात के बाद फरार हो गया। डीएसपी अजनाला विपिन कुमार ने बताया कि आरोपी हरमन सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed