फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Weapons smuggled from Pakistan seized; four kilograms of heroin also recovered; six smugglers arrested

Amritsar News: पाकिस्तान से आए हथियार बरामद<bha>;</bha> चार किलो हेरोइन भी पकड़ी, छह तस्कर गिरफ्तार

Thu, 25 Sep 2025 07:12 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 07:12 PM IST
सार

अमृतसर पुलिस ने इंटेलिजेंस ऑपरेशन के तहत एक अंतरराष्ट्रीय नशा व हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी पाकिस्तान के तस्कर शाह से सोशल मीडिया के जरिए जुड़े थे और ड्रोन से खेप प्राप्त करते थे। पुलिस ने हेरोइन और हथियार बरामद कर एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन
Weapons smuggled from Pakistan seized; four kilograms of heroin also recovered; six smugglers arrested

विस्तार

-पकड़े गए आरोपी पाकिस्तानी तस्कर शाह के संपंर्क में थे
विज्ञापन

-बॉर्डर पार से तस्करों की ओर ड्रोन के जरिये भेजी जाती थी खेप
---
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। इंटेलिजेंस आधारित ऑपरेशन में कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने एक बड़े नशा व हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 4.03 किलोग्राम हेरोइन और दो पिस्तौलें (एक ग्लॉक 9 एमएम और एक .30 बोर पिस्तौल) बरामद की हैं।

पकड़े गए आरोपियों के नाम जगीर सिंह, अंग्रेज सिंह निवासी फिरोजपुर, गुरप्रीत सिंह, पलविंदर सिंह निवासी खेमकरण, लखविंदर सिंह और बलजिंदर सिंह निवासी गांव फुलगड़ी फिरोजपुर है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान-आधारित हैंडलर शाह के संपर्क में थे और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये उससे बातचीत करते थे। यह गिरोह पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये भेजे जा रहे हेरोइन व हथियारों की खेप को खेमकरण और फिरोजपुर सेक्टर में हासिल करता था। इसके बाद इन अवैध सामानों की आपूर्ति अमृतसर क्षेत्र में की जाती थी।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पूरी कार्रवाई की गई है। सबसे पहले आरोपी जगीर सिंह और अंग्रेज सिंह को गिरफ्तार किया गया था। यह दोनों फिरोजपुर के रहने वाले है और वहां पर एक ढाबा चलाते है। इन दोनों से पूछताछ के आधार पर आरोपी गुरप्रीत सिंह और पलविंदर सिंह को पकड़ा गया और बाद में आरोपी लखविंदर सिंह और बलजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर इनकी निशानदेही से हथियार और हेरोइन बरामद की गई। यह नेटवर्क न केवल नशा तस्करी बल्कि हथियारों की तस्करी कर पंजाब में असामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की साजिश कर रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने थाना गेट हकीमा में एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसों के लालच में आरोपी कर रहे थे काम
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपी पैसों के लालच में इस काम में लगे हुए थे क्योंकि यह सभी आरोपी बाॅर्डर के साथ लगते गांव के रहने वाले है। ऐसे में सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म के जरिये इनका संपर्क पाकिस्तानी तस्कर शाह के साथ हो गया और उसने आरोपियों को पैसों का लालच दिया जिसके बाद आरोपी हथियार और नशे की सप्लाई करने लग पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed