{"_id":"660c66ad83c7154c2e0b71a4","slug":"vistara-flight-to-mumbai-canceled-gurdaspur-news-c-59-1-spkl1002-105212-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: सुबह वाली विस्तारा की मुंबई की फ्लाइट रद्द, यात्रियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: सुबह वाली विस्तारा की मुंबई की फ्लाइट रद्द, यात्रियों ने किया हंगामा
विज्ञापन
एयरलाइन ने बताया ऑपरेशनल कारण, कई यात्रियों के रिफंड किए टिकट तो कइयों की टिकट रिशेड्यूल कर दूसरी फ्लाइट्स में भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से मंगलवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली विस्तार एयरलाइन की फ्लाइट को रद्द करना पड़ा। इसमें सफर करने वाले यात्रियों को जैसे ही इसका पता चला तो उन्होंने हंगामा कर दिया। पहले तो एयरलाइन के अधिकारियों ने यात्रियों को समझाने के प्रयास किए, लेकिन यात्रियों के भारी विरोध को देखते हुए कुछ लोगों की तो टिकट रिफंड कर दी जबकि कुछ यात्रियों की टिकट को रिशेड्यूल कर दिया।
एसजीआरडी एयरपोर्ट से सुबह करीब साढ़े आठ बजे मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट से मुंबई जाने वाले यात्री सुबह छह बजे से पहले ही एयरपोर्ट पहुंच गए। विस्तारा एयरलाइन की इस फ्लाइट ने सुबह के करीब आठ बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड करना था और यहां आधा घंटा रुकने के बाद मुंबई के लिए टेकऑफ करना था। एयर लाइन के अधिकारियों ने इससे पहले ही इस फ्लाइट को रद्द कर दिया।
मुंबई की फ्लाइट रद्द होने की सूचना के साथ ही यात्रियों ने हंगामा शुरु कर दिया। कुछ ने जरुरी काम के सिलसिले में मुंबई जाना था, जबकि कुछ यात्रियों ने वहां से आगे जाना था। एयरपोर्ट पहुंच चुके यात्रियों ने हंगामा शुरु कर दिया। एयरलाइन अधिकारियों ने यह देख ज्यादातर यात्रियों के टिकट रिफंड कर दिए जबकि कुछ यात्रियों की टिकट को रिशेड्यूल कर दिया।
विज्ञापन
श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, राजासांसी के डायरेक्टर वीके सेठ ने बताया कि विस्तारा एयरलाइन ने आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट को ऑपरेशनल कारणों से स्थगित किया। एयरलाइन से चार से पांच घंटे पहले ही इस बाबत यात्रियों को उनके मोबाइल फोन और ईमेल जरिए सूचित कर दिया था। एयरलाइन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कुछ के टिकट रिफंड किए जबकि कुछ यात्रियों के टिकट को रिशेड्यूल करते हुए दूसरी फ्लाइट में मुंबई जाने की व्यवस्था की।