फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Vigilance caught female assistant taking bribe of 3000

Amritsar News: विजिलेंस ने महिला सहायक को तीन हजार रिश्वत लेते पकड़ा

Tue, 12 Mar 2024 07:05 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 07:05 PM IST
विज्ञापन
Vigilance caught female assistant taking bribe of 3000
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने मंगलवार सायं खजाना कार्यालय में तैनात महिला सहायक सुभदेश कौर को तीन हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू लिया। विजिलेंस थाने में आरोपी महिला सहायक के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि महिला कर्मचारी को रइया कस्बा में तैनात ब्लाॅक वन अधिकारी सुखदेव सिंह की ओर से दर्ज करवाई शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो रेंज अमृतसर में बताया कि उक्त कर्मचारी उसका जीपीएफ जारी करने के बदले दस हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रही है।
विज्ञापन


प्रवक्ता मुताबिक ब्लाॅक वन रेंज अधिकारी ने बताया कि आरोपी कर्मचारी इससे पहले दो किश्तों में उनसे सात हजार रुपये ले चुकी है। इसके बाद विजिलेंस ने महिला कर्मचारी को अपने जाल में फंसा लिया और तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला कर्मचारी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed