{"_id":"669283e84daf5d5689014811","slug":"two-robbers-snatched-the-chain-of-a-traveler-coming-from-assam-after-threatening-to-shoot-him-amritsar-news-c-59-1-asr1003-106964-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: असम से आए यात्री को गोली मारने की धमकी देकर चेन छीन ले गए दो लुटेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: असम से आए यात्री को गोली मारने की धमकी देकर चेन छीन ले गए दो लुटेरे
Sat, 13 Jul 2024 07:10 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Sat, 13 Jul 2024 07:10 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। श्री हरिमंदिर साहिब माथा टेकने आए श्रद्धालु को गोली मारने की धमकी देकर दो बाइक सवार लुटेरे सोने की चेन लूटकर ले गए। वारदात रामानंद बाग के पास की है। सूचना मिलने पर थाना बी डिवीजन पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लेकर केस दर्ज कर लिया है। वहीं, लुटेरों को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस शिकायत में असम निवासी राजदीप सिंह ने बताया कि वह परिवार सहित श्री हरिमंदिर साहिब माथा टेकने पहुंचा था। उसने जलियांवाला बाग के पास होटल में कमरा भी ले रखा था। वीरवार की रात जैसे ही वह माथा टेककर होटल जा रहा था तो रामानंद बाग के पास बाइक पर सवार दो लुटेरों ने पिस्तौल दिखाकर उन्हें रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और गले में पहनी सोने की चेन छीनकर फरार हो गए।
मामले की जांच कर रहे एएसआई करणजीत सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की पहचान के लिए कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा।