फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Two Nihangs arrested for killing a person

Amritsar News: घर में घुसकर हत्या करने के मामले में दो निहंग गिरफ्तार

Fri, 02 Aug 2024 10:19 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
Two Nihangs arrested for killing a person
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरनतारन। कस्बा पट्टी में घर में घुसकर एक व्यक्ति की हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो निहंग सिंहों को गिरफ्तार कर लिया है। निहंगों ने यह हमला पैसों के लेनदेन को लेकर किया था। पुलिस ने करतारपुर के नजदीक इन निहंग सिंहों को काबू किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस उक्त निहंग सिंहों को पीछा कर रही थी कि इन्होंने पुलिस को देखकर अपनी इनोवा कार भगा ली और फरार हो गए। आखिर पुलिस ने पीछा कर इन्हें काबू कर लिया। पकड़े गए निहंग सिंहों की पहचान परमिंदर सिंह और राजन सिंह के रूप में हुई है। पुलिस की ओर से अभी और गिरफ्तारियां बाकी हैं।

गौरतलब है कि तरनतारन के पट्टी में 6 निहंगों सिंहों ने पट्टी के वार्ड नंबर 6 के एक घर में घुस कर शम्मी पुरी की बेरहमी से हत्या कर दी थी, जिसकी एक वीडियो भी सामने आई थी। इसमें निहंग सिंह कुछ लोगों से विवाद करते नजर आ रहे थे। इस हमले में शम्मी पुरी की मौत हो गई थी, जबकि उसके बेटे की कलाई कट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed