फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Two more criminals of interstate arms smuggling gang arrested

Amritsar News: अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह के दो और शातिर गिरफ्तार

Fri, 12 Jul 2024 08:06 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 08:06 PM IST
विज्ञापन
Two more criminals of interstate arms smuggling gang arrested
आरोपियों से पिस्टल, एक मैगजीन व दस कारतूस बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अमृतसर। अमृतसर पुलिस ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह के दो शातिरों को एक पिस्टल, एक मैगजीन व दस कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के छह सदस्य पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार किए हुए हैं। आरोपियों की पहचान पंजहेड़ा, नालागढ़ निवासी गोविंद, गुरु नानकपुरा, अमृतसर निवासी संजीव कुमार के रूप में हुई है।
इस से पहले पुलिस ने इसी गिरोह के गुरु नानकपुरा निवासी जय शर्मा उर्फ सुक्खा अमृतसरिया, 88 फुट रोड, अमृतसर निवासी निखिल शर्मा, इंद्रपुरी, कोट खालसा निवासी मोहनी, माता नैना देवी, बिलासपुर निवासी करण शर्मा, माता नैना देवी, बिलासपुर निवासी अर्पित ठाकुर को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्टल 0.32 बोर, 3 मैगजीन, 8 लाइव शॉट्स 0.32 बोर बरामद किए थे।
विज्ञापन

अभिमन्यु राणा एडीसीपी-सिटी 2 और इंस्पेक्टर अमोलकदीप सिंह थाना सिविल लाइन अमृतसर ने बताया कि यह आरोपी दूसरे राज्यों से गैरकानूनी तरीके से कम दाम पर अवैध हथियार और गोला-बारूद खरीदकर पंजाब में गैंगस्टरों और अपराधियों को ऊंचे दाम पर बेचते व सप्लाई करते थे। यह आरोपी आने वाले दिनों में अमृतसर में हथियारों की और खेप पहुंचाने वाले थे। इन आरोपियों के खिलाफ पहले ही अलग-अलग पुलिस थानों में विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed