फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Two members of the Minorities Commission visited the jail

अल्पसंख्यक आयोग के दो सदस्यों ने किया जेल का दौरा

Mon, 11 Jul 2022 10:00 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Two members of the Minorities Commission visited the jail
अमृतसर। अल्पसंख्यक आयोग के 2 सदस्यीय शिष्टमंडल ने सोमवार को अमृतसर की केंद्रीय जेल फताहपुर का दौरा किया। शिष्टमंडल में शामिल लाल हुसैन और सुभाष बोबा ने ईद के अवसर पर मुस्लिम कैदियों और हवालातियों का मुंह मीठा करवाया और उन्हें ईद की मुबारकबाद भी दी। इस दौरान जेल की चर्च कमेटी के शिष्टमंडल ने अल्पसंख्यक आयोग के सदस्यों से मिलकर उन्हें अपनी मुश्किलें बताई।
विज्ञापन

आयोग के सदस्यों ने जेल में ईद का त्योहार मुस्लिम कैदियों और हवालातियों के साथ मनाने के बाद जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट राजा नवदीप सिंह, सहायक जेल सुपरिंटेंडेंट सैमुअल ज्योति के साथ बैठक कर प्रशासनिक प्रबंधों बाबत बातचीत की। इसके साथ ही उन्होंने जेल अधिकारियों को केंद्रीय जेल में बंद मुस्लिम कैदियों और हवालातियों के लिए मस्जिद की उचित व्यवस्था करने को भी कहा।
विज्ञापन

इस अवसर पर फर्जी केस से संबंधित हवालातियों के केसों की पैरवी करने की सहमति भी बनी। इससे पहले बहुसंख्यक हवालातियों के कमीशन के सदस्यों के समक्ष पेश होकर अपने पक्ष रखे। इस अवसर पर लाल हुसैन के पीआरओ सतनाम सिंह गिल, दलमीर हुसैन बिहारीपुर, कुलवंत मसीह टोनी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed