{"_id":"356317085add3f6057ffc066f78f6f2d","slug":"two-kabaddi-players-will-be-honored","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसजीपीसी तैयार करेगी हाकी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसजीपीसी तैयार करेगी हाकी टीम
अमृतसर
Updated Sun, 05 Jan 2014 09:52 PM IST
विज्ञापन
एसजीपीसी के अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ ने कहा है कि एसजीपीसी की ओर से हाकी खिलाड़ियों की एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की टीम तैयार करेगी। इसके लिए सभी प्रबंध किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
एसजीपीसी युवाओं को नशे से दूर करने के लिए खेलों की तरफ आकर्षित कर रही है। चौथे विश्व कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान बढ़िया प्रदर्शन करने वाले एसजीपीसी की कबड्डी टीम के दो खिलाड़ियों गुरप्रीत सिंह और गुरमीत सिह को एसजीपीसी की ओर से बुलेट बाइक देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
बढ़िया हाकी खिलाड़ी पैदा करने के लिए एसजीपीसी की ओर से अमृतसर, फतेगढ़ साहिब और फरीदकोट में हाकी अकादमियां शुरू की गई है। इस अकादमियों में जिम भी स्थापित किये जा रहे है।
विज्ञापन
मक्कड़ ने कहा कि हरिमंदिर साहिब के पूर्व हजूरी रागी गुरमेज सिंह की ओर से नेत्रहीन व्यक्तियों के लिए ब्रेल भाषा में श्रीगुरु ग्रंथ साहिब की पोथियों के स्वरूप तैयार किये हैं।
इस काम के लिए गुरमेज सिंह को एसजीपीसी की ओर से सिख रत्न अवार्ड के साथ 21 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा।