फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Two government departments are at loggerheads over the restoration of the summer palace of Sher-e-Punjab Maharaja Ranjit Singh.

Amritsar News: शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह के समर पैलेस के कायाकल्प में दो सरकारी विभाग आमने-सामने

Thu, 11 Dec 2025 02:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Two government departments are at loggerheads over the restoration of the summer palace of Sher-e-Punjab Maharaja Ranjit Singh.
-आर्कियोलाजिकल सर्वे ऑफ इंडिया को नगर निगम ने नोटिस भेज बंद करवाया काम
विज्ञापन




---

अमृतसर। शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह के समर पैलेस के कायाकल्प को लेकर आर्कियोलाजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एएसआई) और नगर निगम अमृतसर में विवाद गहराता जा रहा है। निगम ने एएसआई के संरक्षण कार्य पर आपत्ति जताते हुए काम रुकवा दिया जबकि एएसआई का कहना है कि वे अपनी हद में ही कार्य कर रहे हैं।



विवाद का केंद्र कंपनी बाग स्थित नॉर्थ प्रवेश की इमारत है। एएसआई ने इसका संरक्षण कार्य किया, जिसका करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। अगले चरण में प्रवेश द्वार से म्यूजियम तक जोड़ने का कार्य प्रस्तावित है। लेकिन इस दौरान सर्विस क्लब और अमृतसर क्लब को आने-जाने का रास्ता बंद होने पर निगम ने शिकायत मिलने के बाद काम रुकवा दिया।
विज्ञापन


एएसआई के सीनियर कंजर्वेशन असिस्टेंट श्री ओम ने बताया कि कंपनी बाग को 2004 में राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया गया था और उसके कायाकल्प का जिम्मा केवल एएसआई को ही दिया गया है। उन्होंने कहा कि किसी अन्य विभाग को काम करने से पहले उन्हें सूचना देना अनिवार्य है, लेकिन नगर निगम ने ऐसा नहीं किया। स्थानीय नागरिक और क्लब सदस्य दोनों ही ऐतिहासिक संरक्षण और दैनिक सुविधा के बीच संतुलन बनाने की मांग कर रहे हैं। अब दोनों विभागों के बीच बातचीत और कानूनी दिशा तय करने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed