फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   two death to corona, 11 positive in amritsar

कोरोना संक्रमित दो और लोगों की गई जान, 11 नए पॉजिटिव

Wed, 15 Jul 2020 09:03 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
two death to corona, 11 positive in amritsar
गुरु नगरी में कोरोना वायरस से संक्रमित दो और लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में कोट खालसा स्थित अवतार एवेन्यू निवासी 65 वर्षीय शख्स व गांव चन्नणके निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। कोट खालसा निवासी कुछ दिन पूर्व लुधियाना गया था। वहीं कोरोना संक्रमित हुआ। उसे डीएमसी लुधियाना में दाखिल करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं गांव चन्नणके निवासी ने गुरुनानक देव अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गुरु नगरी में कोरोना संक्रमित मृतकों की संख्या 58 जा पहुंची है। वहीं बुधवार को 11 नए पॉजिटिव मरीज रिपोर्ट हुए। इनमें आठ केस कम्युनिटी से है। ब्यास अस्पताल से एक, अजनाला से एक, हुसैनपुरा से एक, प्रीतम नगर सौ फुटी रोड से एक, मजीठा रोड से एक, हरिपुरा से एक व दशमेश नगर से एक केस रिपोर्ट हुआ है।
विज्ञापन

इसी प्रकार तीन कांटेक्ट केस हैं। इनमें विजय नगर बटाला रोड से एक व प्रीतम नगर सौ फुटी रोड से दो केस रिपोर्ट हुआ है। सभी नए मरीजों को आइसालेट किया गया है। इनके संपर्क में आए लोगों की तलाश में भी सेहत विभाग जुटा है।
विज्ञापन

अमृतसर में अब कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1147 जा पहुंचा है। इनमें से 943 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 146 अभी भी संक्रमित हैं। गुरु नगरी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या पंजाब में दूसरे नंबर पर है, लेकिन यहां रिकवरी रेट भी पंजाब से सर्वाधिक है। चिंताजनक पहलू यह है कि लोग अब कोरोना को हल्के से ले रहे हैं। कोरोना के प्रारंभिक काल में लोगों ने मास्क पहनें, सैनिटाइजर का प्रयोग किया, घरों में रहे। लेकिन अब स्थिति ऐसी नहीं है। लोग चालान के डर से चेहरे पर मास्क लगा रहे हैं, लेकिन घर के बाहर, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में मास्क नहीं पहनते। इसी प्रकार शारीरिक दूरी के नियम का भी शहर में पालन नहीं हो रहा। लोगों की यह असावधानी कोरोना को और बल प्रदान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed