फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Two arrested with one kg of ice drugs

Amritsar News: बॉर्डर के नजदीक करोड़ों रुपये की एक किलो आइस ड्रग्स के साथ दो गिरफ्तार

Sat, 13 Jul 2024 10:42 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with one kg of ice drugs
पकड़े गए आरोपियों के तार जुड़े है पाकिस्तान के नशा तस्करों के साथ
विज्ञापन


पुलिस कर रही है आरोपियों की प्राॅपर्टी की भी जांच

संवाद न्यूज एजेंसी

अमृतसर। हेरोइन के बाद अब बॉर्डर पार से पंजाब में सबसे महंगा नशा आइस ड्रग्स आने लगा है। पिछले कुछ महीनो में अमृतसर के बॉर्डर एरिया से करोड़ों रुपये की आइस ड्रग्स बरामद की जा चुकी है। सीमावर्ती पुलिस जिला अमृतसर देहाती के अंतर्गत आते गांव राजाताल से दो तस्करों की गिरफ्तारी की गई है। पकड़े गए तस्करों से करोड़ों रुपये की कीमत की एक किलो आइस ड्रग्स बरामद की गई है। दोनों तस्कर बॉर्डर एरिया के अंतिम गांव राजाताल में इनोवा गाड़ी में सवार होकर घूम रहे थे।


एसएसपी अमृतसर देहाती सतेंद्र सिंह के अनुसार बॉर्डर के नजदीक स्थित सेक्टर अटारी के थाना घरिंडा के एसएचओ कर्मपाल सिंह को सूचना मिली थी इनोवा गाड़ी में सवार होकर दो तस्कर बॉर्डर के पास स्थित और भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के नजदीक गांव राजा ताल में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई की गई। इनोवा गाड़ी को नाका लगा कर रोका गया। गाड़ी में सवार रविंद्र सिंह और धर्म प्रीत सिंह निवासी गांव ढोलन तहसील पट्टी जिला तरनतारन को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी लेने पर आरोपियों से एक किलो नशीला पदार्थ आइस ड्रग्स बरामद की गई है। इसकी कीमत करोड़ों में है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना घरिंडा में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों तार पाकिस्तान में बैठे तस्करों के साथ जुड़े हुए हैं। उनके मोबाइल फोन कब्जे में लेकर कॉल डिटेल को खंगाला जा रहा है। इसके अलावा उनकी प्रॉपर्टी की भी जांच की जा रही है। उनकी प्रॉपर्टी को भी फ्रिज करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed