फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Two arrested for carrying 12 kg of opium from UP

Amritsar News: यूपी से बारह किलो अफीम लेकर पहुंचे दो गिरफ्तार

Sun, 21 Sep 2025 11:23 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Sun, 21 Sep 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for carrying 12 kg of opium from UP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। थाना मोहकमपुरा की पुलिस ने अफीम का अवैध कारोबार करने के आरोप में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से बारह किलो अफीम, थार कार और पांच हजार रुपये ड्रग मनी बरामद की है। आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने आरोपियों की पहचान अमृतसर के रमदास थाने के अधीन पड़ते गांव के हरविंदर सिंह और आवाण गांव निवासी रंजीत सिंह उर्फ राणा के रूप में बताई है।

सीपी ने बताया कि सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी थार में अफीम की खेप लेकर इलाके से निकलने वाले हैं। पुलिस पार्टी ने इलाके में नाकाबंदी की थी। संदिग्ध परिस्थितियों में थार आते देख रुकने का इशारा किया। थार रुकी तो पुलिस ने तलाशी शुरू की। जांच में थार से बारह किलो अफीम बरामद की गई। आरोपियों ने स्वीकार किया कि नशे की खेप उन्होंने उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के एक तस्कर से बरामद की है। आरोपियों के कब्जे से पांच हजार रुपये ड्रग मनी बरामद की गई है।
विज्ञापन


जांच में सामने आया है कि है कि हरविंदर सिंंह का एक भाई गुरप्रीत सिंह पहले से नशा तस्करी के एक मामले में जेल काट चुका है। आरोपी से तीन साल पहले सात किलो अफीम बरामद की गई थी। केस कोर्ट में विचाराधीन है। जांच में सामने आया है कि हरविंदर सिंह 34 साल का है और बारहवीं की पढ़ाई करने के साथ ही परिवार के साथ खेतीबाड़ी के व्यवसाय में जुड़ गया था। रंजीत सिंह 27 साल का है और सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कर चुका है। वह खेतीबाड़ी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed