फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   True service... Hemkund Foundation donated 10 tractors to help flood-affected farmers.

Amritsar News: सच्ची सेवा.... बाढ़ पीड़ित किसानों की मदद को हेमकुंड फाउंडेशन ने 10 ट्रैक्टर दिए

Thu, 25 Sep 2025 07:48 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 07:48 PM IST
सार

फिरोजपुर के बाढ़ प्रभावित गांवों में हेमकुंड फाउंडेशन ने किसानों की सहायता के लिए 10 नए ट्रैक्टर पंचायतों को सौंपे। इन ट्रैक्टरों से खेतों से रेत व गाद हटाई जाएगी। किसानों ने फाउंडेशन के प्रति आभार जताया।

विज्ञापन
True service... Hemkund Foundation donated 10 tractors to help flood-affected farmers.

विस्तार

फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। जिले के बाढ़ प्रभावित किसानों के खेतों में से रेत व गाद निकालने के लिए हेमकुंड फाउंडेशन ने 10 नए ट्रैक्टर संबंधित गांव की पंचायतों को दिए हैं। इन ट्रैक्टरों की मदद से किसानों के खेतों को जोता जाएगा और उनमें जमा रेत व गाद हटाकर भूमि को फिर से उपजाऊ बनाया जाएगा।

फाउंडेशन के अधिकारी हरतीर्थ सिंह ने बताया कि हेमकुंड फाउंडेशन शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ-साथ ज़रूरतमंदों को सहायता पहुंचाने में हमेशा अग्रसर रहा है। बाढ़ से फिरोजपुर के कई गांव प्रभावित हुए हैं, किसानों की मदद के लिए 10 ट्रैक्टर संबंधित गांव की पंचायतों को दिए हैं। गुरुद्वारा सारागढ़ी साहिब में अरदास करवाने के उपरांत हरतीर्थ सिंह की अगुवाई में ये ट्रैक्टर बाढ़ प्रभावित गांवों की ओर रवाना किए गए। रोजाना रोस्टर के अनुसार टीमें खेतों को तैयार करेंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों की हरसंभव सहायता समय-समय पर जारी रहेगी। किसानों ने हेमकुंड फाउंडेशन का तहेदिल से आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed