फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   To stop him from creating a ruckus, he was hit in the head with the intention of killing

Amritsar News: हुल्लड़बाजी करने से रोकने पर मार डालने की नीयत से सिर में मारे दातर

Mon, 12 Feb 2024 11:52 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Mon, 12 Feb 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
To stop him from creating a ruckus, he was hit in the head with the intention of killing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरदासपुर। गांव तलवंडी राजा दीनानाथ में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को रास्ते में घेरकर मार डालने की नीयत से सिर में दातर मार गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। उसे इलाज के लिए अमृतसर के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। थाना कलानौर की पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

सुखविंदर सिंह पुत्र स्व. प्यारा सिंह निवासी तलवंडी राजा दीनानाथ ने बताया कि उसके बेटे जसपिंदर सिंह की शादी थी। इस दौरान परिवार और रिश्तेदार घर में डीजे लगाकर खुशी मना रहे थे। इस बीच आरोपी जोबनप्रीत सिंह अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंचा और हुल्लड़बाजी करने लगा। उसके बेटे रविंदर सिंह ने उसे व उसके साथियों को घर से बाहर भेज दिया। आरोपी उसके साथ इसी बात की रंजिश रखने लगा। उसका बेटा रविंदर सिंह घर से सैर करने के लिए निकला था। पंचायती जमीन के पास पहुंचने पर आरोपियों ने उसे मार डालने की नीयत से उसके सिर पर दातर से वार किए। इसके चलते वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए अमृतसर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले के जांच अधिकारी एसआई सुलखन सिंह ने बताया कि आरोपी जोबनप्रीत सिंह, गुरजीत सिंह, प्रेम सिंह, मुख्तयार सिंह निवासी तलवंडी राजा दीनानाथ और पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed