{"_id":"60b521e78ebc3e00b20ef510","slug":"to-find-love-a-software-engineer-had-crossed-the-border-from-rajasthan-to-pakistan-amritsar-news-pkl415144812","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: प्यार पाने को इंजीनियर ने पार की सरहद, माशूका से मिलने के बजाय पहुंचा जेल, अब वतन वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: प्यार पाने को इंजीनियर ने पार की सरहद, माशूका से मिलने के बजाय पहुंचा जेल, अब वतन वापसी
Mon, 31 May 2021 11:20 PM IST
पंजाब ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: पंजाब ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:20 PM IST
सार
हैदराबाद के सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मेल के जरिए पाकिस्तान की लड़की से बातचीत हुई थी। 2017 में प्रशांत अपनी प्रेमिका से मिलने सरहद पार कर गया था।
विज्ञापन
भारत लौटा सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपने प्यार को पाने के लिए राजस्थान से सीमा पार कर एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर पाकिस्तान पहुंच गया था। पाक रेंजर्स ने उसे पकड़ लिया था। तब से वह जेल में बंद था। सोमवार शाम ज्वाइंट चेक पोस्ट (जेसीपी) अटारी जीरो लाइन पर पाक रेंजर्स ने पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय कैदी प्रशांत वैद्यम (28) को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के सहायक कमांडेंट के हवाले कर दिया। बीएसएफ अधिकारियों ने इस कैदी को तहसीलदार अटारी बीरकरण सिंह को सौंप दिया, ताकि उसे हैदराबाद पुलिस के सुपुर्द किया जा सके।
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में फेस-1 कुकतपल्ली स्थित भगत सिंह नगर का रहने वाला प्रशांत वैद्यम (28) पुत्र बाबू राव हैदराबाद की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। ई-मेल के जरिए वह पाकिस्तान की एक लड़की से संपर्क में आया। इसके बाद उनके बीच लगातार ई-मेल पर संदेशों का आदान-प्रदान होने लगा। अपने प्यार को पाने के लिए साल 2017 में वह राजस्थान की सीमा पार करके पाकिस्तान पहुंच गया।
विज्ञापन
पाकिस्तान पहुंच कर उसने पाया कि उसकी प्रेमिका तो स्विट्जरलैंड चली गई है। इसके बाद स्विट्जरलैंड जाना चाहता था, लेकिन इसी दौरान पाक रेंजर्स ने उसे पकड़ लिया। जेसीपी अटारी पर प्रोटॉकाल अधिकारी अरुणपाल सिंह ने बताया कि पाक रेंजर्स ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत वैद्यम (28) को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया था, जहां से उसे पाकिस्तान की बहावलपुर जेल भेज दिया गया था। जेल में सजा मुकम्मल होने के बाद सोमवार को पाक रेंजर्स ने उसे बीएसएफ के हवाले कर दिया। तहसीलदार करणबीर सिंह ने लिखित कार्रवाई के बाद प्रशांत वैद्यम को हैदराबाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया, ताकि इसे उसके परिजनों तक पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन