फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Timing of retreat ceremony at Attari border has changed Indo-Pak border will remain closed

Punjab: बदल गया अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी का समय, भारत-पाक सीमा पर बंद रहेंगे गेट, ये है नई टाइमिंग

Fri, 17 Oct 2025 08:17 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 17 Oct 2025 08:17 PM IST
सार

Punjab News: वाघा-अटारी बॉर्डर पर रोजाना होने वाली रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। सर्दियां शुरू होने की वजह से टाइमिंग में बदलाव किया गया है। 

विज्ञापन
Timing of retreat ceremony at Attari border has changed Indo-Pak border will remain closed
अटारी वाघा बॉर्डर - फोटो : ANI

विस्तार

भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा अटारी पर होने वाला रिट्रीट समारोह अब सर्दियों के चलते आधा घंटा पहले शुरू होगा। यह फैसला सीमित दिन के उजाले को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। बीएसएफ के प्रोटोकॉल अधिकारी अरुण महल ने बताया कि अब यह समारोह शाम 5 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


पहले इसका समय शाम 5:30 बजे से 6 बजे तक था। नया समय तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सुरक्षा कारणों के चलते अब भारत-पाक सीमा गेट बंद रहेंगे और इस दौरान दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच कोई पारंपरिक अभिवादन या रस्में नहीं होंगी। बीएसएफ ने 24 अप्रैल से इन पारंपरिक रस्मों को स्थगित कर दिया था। अटारी, हुसैनीवाला और सादकी बॉर्डर पर रोजाना ध्वज अवतरण समारोह जारी है, चाहे पाकिस्तानी पक्ष शामिल हो या नहीं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बीटिंग रिट्रीट सीमा समारोह कहा जाता है। यह समारोह हर शाम सूर्यास्त से ठीक पहले दोनों पक्षों के सैनिकों द्वारा एक धमाकेदार परेड के साथ शुरू होता है और दोनों देशों के झंडों को पूरी तरह से समन्वित तरीके से नीचे उतारने के साथ समाप्त होता है। भारत की तरफ से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान जबरदस्त परेड करते हैं और पाकिस्तानी रेंजर्स भी अपने देश के लिए परेड में हिस्सा लेते हैं। हालांकि ऑपरेशन सिंदूर के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव के चलते अब सीमा पर गेट बंद रखे जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: DIG हरचरण भुल्लर: कोठी से 7.5 करोड़ कैश, ढाई KG सोना; फार्म हाउस से महंगी शराब भी मिली; CBI कोर्ट ने जेल भेजा

यह भी पढ़ें: सिद्धू मूसेवाला: पांच आरोपी कोर्ट में पेश... उन गाड़ियों को भी लाया, जिनमें सवार थे शूटर, पिता बलकौर ने पहचाना

यह भी पढ़ें: तरनतारन उपचुनाव: दो करोड़ की लैंड क्रूजर के मालिक आप उम्मीदवार, हरमीत सिंह संधू और पत्नी के पास कितनी संपत्ति?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed