फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Three youth dies in road accident in amritsar

Accident: अमृतसर में सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत, मेला देखने जा रहे थे तीनों, बाइक से हुई टक्कर

Mon, 07 Oct 2024 06:35 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 07 Oct 2024 06:35 PM IST
सार

सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर मेला देखने जा रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में तीनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Three youth dies in road accident in amritsar
विलाप करते मृतक युवकों के परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के अमृतसर में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवकों एक बाइक पर सवार होकर तरनतारन स्थित गोइंदवाल साहिब मेला देखने जा रहे थे। हादसा रविवार देर रात हुआ है। दुर्घटना तरनतारन के नूर दी अड्डा इलाके के पास हुई है। तीनों युवक एक ही गांव के रहने वाले थे और आपस में दोस्त थे। उनकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई, जिसमें तीनों की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर भी तीन युवक सवार थे, जो घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


तीनों मृतक गांव गुमानपुरा के रहने वाले थे। मृतकों में गुरप्रीत सिंह, सौरव और विजय कुमार है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार को सौंप दिए हैं। वहीं दूसरी बाइक पर सवार घायल युवकों में जीरा निवासी नवप्रीत सिंह, इंद्रजीत और मोहित है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मृतक गुरप्रीत के पिता जयमल सिंह ने बताया कि उनका बेटा गुरप्रीत सिंह मेहनत मजदूरी करता था। मृतक सौरव और विजय कुमार उनके बेटे के दोस्त थे। अकसर वह तीनों अपनी बाइक पर सवार किसी न किसी धार्मिक स्थल को जाते रहते थे। रविवार को भी तीनों बाइक पर सवार हो कर बाबा बुड्ढा साहिब के लिए निकले थे। रात आठ बजे के करीब उनकी गुरप्रीत सिंह से फोन पर बात हुई थी। गुरप्रीत ने उन्होंने बताया था कि वे गुरुद्वारा साहिब में माथा टेक कर तरनतारन स्थित गोइंदवाल साहिब गुरुद्वारा में माथा टेकने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जयमल सिंह ने बताया कि रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे किसी ने उनके बेटे के नंबर से उन्हें फोन कर बताया कि उनके बेटे की बाइक का एक्सीडेंट हो गया है। गुरप्रीत सिंह, सौरव और विजय कुमार गंभीर घायल हो गए। तीन को अस्पताल में पहुंचाया गया है। सूचना मिलने पर वह तुरंत अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि तीनों की मौत हो चुकी है। वहीं दूसरी तरफ जिस बाइक से हादसा हुआ। उसके चालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed