फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Three henchmen, interstate arms smuggling gang arrested with 11 pistols

Punjab: हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गुर्गे हत्थे चढ़े, 11 पिस्तौल और दो लाख की नकदी बरामद

Mon, 23 Oct 2023 09:07 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Updated Mon, 23 Oct 2023 09:07 AM IST
सार

आरोपियों ने खुलासा किया कि मध्य प्रदेश से हथियार और गोला-बारूद खरीदने के लिए अमेरिका स्थित सहयोगी हवाला के जरिये पैसे भेजते थे। इनके अमेरिका स्थित साथियों की पहचान बटाला के गुरचक गांव के निवासी किरणदीप सिंह रंधावा और तरनतारन के नौरंगाबाद निवासी जर्मनजीत सिंह के रूप में की गई है।

विज्ञापन
Three henchmen, interstate arms smuggling gang arrested with 11 pistols
बरामद हथियार और नकदी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की काउंटर इंटेलिजेंस विंग अमृतसर ने मध्य प्रदेश से हथियार लाकर पंजाब में सप्लाई करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आरोपियों से 11 पिस्तौल, 2 लाख रुपये, 15 कारतूस, मैगजीन और एक मोटरसाइकिल बरामद बरामद किया। आरोपी पंजाब में गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करने जा रहे थे। यह भी सामने आया है कि अमेरिका में बैठे पंजाब के साथी हवाला के जरिये रुपये भेजते थे।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बटाला के थाथरके गांव के अनमोल सिंह, बटाला के गुरचक गांव के करणदीप मसीह और बटाला के ही शाहपुर जाजन के जगरूप सिंह के रूप में हुई है। सभी बरामद हुए हथियारों की सप्लाई करने के लिए फतेहगढ़ चूड़ियां पहुंचे थे। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर भी जानकारी दी। डीजीपी ने कहा कि राज्य में मध्य प्रदेश से अवैध हथियारों की तस्करी किए जाने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अमृतसर काउंटर इंटेलिजेंस विंग की टीमों ने विशेष अभियान चलाया और बटाला के फतेहगढ़ चूड़ियां में कार्रवाई कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों अपनी मोटरसाइकिल पर हथियारों का जखीरा लेकर जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिद्वंद्वी गिरोह के गैंगस्टरों को निशाना बनाने की थी साजिश

आरोपियों ने खुलासा किया कि मध्य प्रदेश से हथियार और गोला-बारूद खरीदने के लिए अमेरिका स्थित सहयोगी हवाला के जरिये पैसे भेजते थे। इनके अमेरिका स्थित साथियों की पहचान बटाला के गुरचक गांव के निवासी किरणदीप सिंह रंधावा और तरनतारन के नौरंगाबाद निवासी जर्मनजीत सिंह के रूप में की गई है।



प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी अपने प्रतिद्वंद्वी गिरोह के गैंगस्टरों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे। पुलिस टीमें पूरे नेटवर्क को उजागर करने, हथियारों की खरीद और आपूर्ति का पता लगाने का प्रयास कर रही हैं। थाना अमृतसर एसएसओसी ने शस्त्र अधिनियम की धारा 25, भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 109, 115, 120, 120-बी और मनी लॉन्ड्रिंग अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed