फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Three cartridges found from NRI at SGRD airport

अमृतसर : एसजीआरडी एयरपोर्ट पर एनआरआई से मिले तीन कारतूस, जालंधर में रिश्तेदार से मिलकर आया था आरोपी

Sun, 26 Jun 2022 09:30 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Three cartridges found from NRI at SGRD airport
अमृतसर। श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कतर एयरलाइंस की दोहा जाने वाली फ्लाइट से जाने वाले एक एनआरआर से 3 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान एनआरआई सुभाष चंद्र के रूप में बताई गई है। वह विदेश जाने से पहले जालंधर के करतार नगर स्थित माडल टाउन इलाका में किसी रिश्तेदार से मिल कर आया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सुभाष चंद्र शनिवार रात दोहा जाने वाली कतर एयरलाइंस की फ्लाइट से जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था। विदेश जाने से पहले वह माडल टाउन स्थित अपने किसी रिश्तेदार से मिलकर आया था।
विज्ञापन

कस्टम विभाग के अधिकारियों द्वारा उसके सामान की जांच किए जाने के दौरान उसके बैग में से पिस्तौल के 3 कारतूस मिले। पूछताछ के दौरान वह अधिकारियों को जब संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, तो कस्टम अधिकारियों ने उसे एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिस्तौल और 10 कारतूस समेत दो बाइक सवार गिरफ्तार
अमृतसर। मजीठा रोड थाना पुलिस ने ट्रिलियम मॉल के पास नाकाबंदी कर बाइक दो सवारों को एक पिस्तौल और 10 कारतूस समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी नवीं आबादी फैजपुरा के मुनीष कुमार और फैजपुरा के मनप्रीत सिंह उर्फ मनी के खिलाफ असलहा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी हरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम पुलिस ने ट्रिलियम मॉल के निकट नाकाबंदी कर रखी थी। वाहनों की जांच के दौरान बाइक सवार दो युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली, तो उनसे एक पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed