{"_id":"628921b9d6fe4711536fa3c2","slug":"three-arrested-including-three-and-a-half-kilos-of-heroin-amritsar-news-pkl4513387138","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े तीन किलो हेरोइन सहित तीन काबू, एसटीएफ ने तारांवाला पुल के निकट काले रंग की स्कार्पियो भी की बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े तीन किलो हेरोइन सहित तीन काबू, एसटीएफ ने तारांवाला पुल के निकट काले रंग की स्कार्पियो भी की बरामद
विज्ञापन
हेरोइन के साथ गिरफ्तार आरोपी मुंह ढके हुए।
- फोटो : AMRITSAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने हेरोइन तस्करी का बड़ा नेक्सस तोड़ते हुए शनिवार को तारांवाला पुल नहर के पास एक फ्रूट कारोबारी, उसके बेटे तथा एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने उनके कब्जे से 3.5 किलोग्राम हेरोइन और एक काले रंग की स्कार्पियो बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। यह जानकारी शनिवार को बॉर्डर रेंज के सहायक इंस्पेक्टर जनरल ने दी।
एआईजी सिंह ने बताया कि एसटीएफ को जानकारी मिली कि सुल्तानविंड रोड स्थित ईस्ट गोबिंद नगर की गली नंबर 7 निवासी अमरीक सिंह और उसके लड़के प्रभदीप सिंह के पाकिस्तानी तस्करों के साथ संबंध हैं। वे बड़े स्तर पर पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाकर शहर के अलग-अलग इलाकों के अलावा पंजाब के अलग-अलग शहरों में सप्लाई करते हैं। उन्हें सूचना मिली कि शनिवार को भी आरोपी अमरीक सिंह अपने लड़के प्रभदीप सिंह तथा एक अन्य व्यक्ति सरबजीत सिंह के साथ एक काले रंग की स्कार्पियो में जीटी रोड जालंधर रोड पर स्थित तारां वाले पुल नहर के पास किसी को हेरोइन की सप्लाई देने आ रहे हैं।
एआईजी रछपाल सिंह ने बताया कि इस सूचना के बाद एसीपी अरुण शर्मा के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने स्पेशल आपरेशन के तहत कार्रवाई करते हुए फ्रूट कारोबारी अमरीक, उसके लड़के प्रभदीप तथा न्यू प्रताप नगर के रहने वाले सरबजीत सिंह को गिरफ्तार कर स्कार्पियो कार में चालक की सीट के नीचे लिफाफों में हेरोइन बरामद की गई। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी अमरीक की अमृतसर में फ्रूट की दुकान है। आरोपी बाप - बेटे सहित 3 लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।