फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Three and a half lakh looted at gun point in the bank

बटाला : बैंक में गन प्वाइंट पर लूटे साढ़े तीन लाख रुपये, गार्ड की राइफल भी छीनकर ले गए लुटेरे

Thu, 30 Dec 2021 01:36 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Three and a half lakh looted at gun point in the bank
सीसीटीवी में दिखाई देते लुटेरे। - फोटो : GURDASPUR
बटाला। बटाला की पंजाब एंड सिंध बैंक की बहादुर हुसैन की ब्रांच में बुधवार को दिन दहाड़े करीब 2:00 बजे चार अज्ञात हथियारबंद लुटेरों ने गन प्वाइंट पर 3.50 लाख लूट लिए। इस वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे मौके पर से फरार हो गए। जाते समय बैंक के गनमैन से उसकी राइफल छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन

लुटेरों ने इस लूट को फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया। बैंक के अंदर आते ही लुटेरों ने सबसे पहले बैंक में मौजूद सभी के हाथ ऊपर करवा लिए। उसके बाद साढ़े तीन लाख रुपये लेकर वह रफूचक्कर हो गए। लूट की वारदात की फुटेज सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं। इसकी सूचना मिलते ही बटाला के एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बैंक के अंदर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अज्ञात लुटेरे एक आई-20 कार में आए। यह सभी बैंक के अंदर घुसे और आकर बैंक में तैनात एक कर्मचारी से पैसे जमा कराने वाले फार्म के बारे में पूछने लगे। दो लोग फार्म भरने लगे और दो बैंक के गनमैन के पास पहुंच गए। इसी बीच चारों लुटेरों ने अपनी पिस्टल निकाल ली और बैंक में मौजूद सभी के हाथ ऊपर खड़े करने के लिए बोल दिया। इसके बाद लुटेरों ने बैंक में साढ़े तीन लाख रुपये लेकर फरार हो गए। बैंक के मैनेजर ने शोर मचाया पर तब तक लुटेरे दूर निकल चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक के ब्रांच मैनेजर विकास राज ने बताया की गन प्वाइंट पर चार अज्ञात लुटेरों ने बैंक से साढ़े तीन लाख रू की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बैंक के गार्ड बलविंदर सिंह ने बताया कि बैंक के अंदर पहले दो लोग आए पैसे निकालने का फार्म भरने लगे तो दो और लुटेरे जो हाथ में पिस्टल लिए बाहर खड़े थे, अंदर घुसकर उससे हाथापाई करने लगे। इस दौरान लुटेरों ने उसके सिर पर पिस्तौल तान दी और उसके सिर पर वार किया।

इसके बाद लुटेरों ने उसकी राइफल छीन ली। घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी बटाला मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस इस लूट की वारदात में अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज करने जा रही है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed