Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Three accused in grenade attack on Amritsar Thakurdwara temple arrested from Bihar

अमृतसर मंदिर ब्लास्ट: हमले में सामने आया बिहार कनेक्शन, तीन आतंकी गिरफ्तार; नेपाल भागने की फिराक में थे सभी

Sat, 15 Mar 2025 09:20 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: विकास कुमार Updated Sat, 15 Mar 2025 09:20 PM IST
सार

पकड़े गए आरोपियों से अभी तक की जांच में पता चला है कि आरोपी करणवीर यादव बब्बर खालसा इंटरनेशनल के संपर्क में था और इसके खिलाफ पहले भी तरन तारण के सरहली थाने में ग्रेनेड, पिस्टल, नारकोटिक्स के केस दर्ज हैं। 

विज्ञापन
Three accused in grenade attack on Amritsar Thakurdwara temple arrested from Bihar
सीसीटीवी में दिखे दो आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

शुक्रवार देर रात पंजाब के अमृतसर स्थित खंड वाला इलाके में मंदिर ठाकुरद्वारा पर ग्रेनेड हमला करने मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है। हालांकि जिन आरोपियों ने हमला किया था, वह अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं, लेकिन पकड़े गए आरोपी उन्हें के साथ जुड़े हुए हैं।  

विज्ञापन
Trending Videos

माधोपुर से पकड़े गए आरोपी अमृतसर के ही रहने वाले
इन आरोपियों को पुलिस ने बिहार के मधेपुरा जिले से पकड़ा है। तीनों आरोपी अमृतसर के ही रहने वाले हैं और उनके नाम करणवीर यादव मुकेश कुमार यादव और साजन सिंह है। ये तीनों आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल लिए काम करते हैं। इन्हीं आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए ग्रेनेड मुहैया करवाए थे। ये सभी नेपाल भागने की फिराक में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के तुरंत बाद सक्रिय हो गई थी पुलिस
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह कॉलर ने बताया कि वारदात के तुरंत बाद टीम में सक्रिय हो गई थी। 7 मार्च को दो आरोपी पकड़े गए थे जिनसे ग्रेनेड और नारकोटिक्स बरामद हुआ था, उनसे पूछताछ के आधार पर इन तीनों के बारे में पता चला। 

विज्ञापन

रविवार तक लाए जा सकते हैं अमृतसर
पकड़े गए आरोपियों से अभी तक की जांच में पता चला है कि आरोपी करणवीर यादव बब्बर खालसा इंटरनेशनल के संपर्क में था और इसके खिलाफ पहले भी तरन तारण के सरहली थाने में ग्रेनेड, पिस्टल, नारकोटिक्स के केस दर्ज हैं। इन आरोपियों को रविवार सुबह तक अमृतसर ले आया जाएगा। उसके बाद गहनता से पूछताछ की जाएगी। शुरूआती जांच में पता चला है कि इन्हीं तीनों ने गत रात मंदिर ठाकुरद्वारा पर हुए ग्रेनेड हमले के लिए ग्रेनेड मुहैया करवाए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed