फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Three accused arrested with heroine and drug money in Amritsar

एक किलो हेरोइन, 23 लाख की ड्रग मनी समेत तीन गिरफ्तार

Tue, 20 Aug 2019 10:18 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested with heroine and drug money in Amritsar
अमृतसर में हेरोइन और नकदी के साथ पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसएसपी देहात बिक्रमज? - फोटो : AMRITSAR
ाना अजनाला की पुलिस ने स्विफ्ट कार सवार तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक किलो हेरोइन, 23 लाख की ड्रग मनी सहित एक पिस्तौल व 61 कारतूस बरामद किए गए हैं है। पुलिस ने कार भी कब्जे में ले ली है। आरोपी तस्करों के नाम सिमरनजीत सिंह, सरबजीत सिंह साबा व सुरजीत सिंह गुराला है।
विज्ञापन

एसएसपी देहाती बिक्रम जित सिंह दुग्गल ने बताया कस्बा अजनाला के गांव सहोवाल से तस्कर सिमरनजीत सिंह गिरफ्तार किया गया है। सिमरन जालंधर में प्रकाशित होने वाले पंजाबी अखबार में पत्रकारिता कर चूका है। उसके साथ गांव फतेवाल के सरबजीत व सुरजीत सिंह को अरेस्ट किया गया है। यह तीनों तस्कर सीमा पर लगाई गई कंटीली तार के आसपास से नशे की खेप लेकर आते थे। तीनो तस्करों ने सीमावर्ती इलाकों में करोड़ों की राशि से जमीन जायदाद खरीदी है। पुलिस ने उनकी जायदादों की कुर्की के लिए काम शुरू कर दिया है। यह तीनों लगभग दो वर्षों से नशे की तस्करी में शामिल थे। इन तस्करों के पाकिस्तान में बैठे इंटरनेशनल तस्करों के साथ संपर्क होने की जानकारी भी मिली है। सिमरनजीत के विरुद्ध अमृतसर शहर में हुई एक डकैती में मामला दर्ज है। सिमरन पाकिस्तान से कई खेप ला चुका है। यह खेप कहां भेजी जा रही थी, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed