फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Thief stole wine bottles and cash in Batala

चोरों ने ठेके की दीवार तोड़ शराब की बोतलें और नकदी चुराई

Sun, 06 Sep 2020 09:30 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Thief stole wine bottles and cash in Batala
बहादुरपुर इलाके में स्थित शराब के ठेके की पिछली दीवार तोड़कर चोरों ने शराब की बोतलें और नकदी चोरी कर ली। शराब ठेके के पीछे की ओर खेत हैं जहां शराब की बोतलों के खाली डिब्बे पड़े मिले हैं।
विज्ञापन

सर्कल के इंचार्ज गुरशप्रीत सिंह गोपी उप्पल ने बताया कि शनिवार रात को ठेके में काम करने वाले कारिंदे ठेका बंद करके घर चले गए थे। रविवार सुबह उन्होंने आकर देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था और ठेके की पिछली दीवार टूटी हुई थी। चेक करने पर पता चला कि चोर ठेके की दीवार तोड़कर वहां से अंदर घुसकर अलग-अलग ब्रांड की शराब की बोतलें व गल्ले से नकदी चुराकर ले गए हैं। चुराई शराब की कीमत 65010 रुपये है जबकि 2550 रुपये की नकदी शामिल है। चोरों ने कुल 67560 रुपये का नुकसान किया है। इस संबंधी थाना रंगड़ नंगल में शिकायत दर्ज करवा दी गई है। थाना रंगड़ नंगल के एसएचओ हरजीत सिंह खैरा ने बताया कि चोरी संबंधी जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed