फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Thief fired on former army personnel in Batala Gurdaspur

चोरों ने पूर्व फौजी पर चलाई गोली

Sat, 12 Sep 2020 06:12 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
Thief fired on former army personnel in Batala Gurdaspur
गांव माड़ी बुच्चियां में सीसीटीवी कैमरे में कैद गोली चलाने के आरोपी। - फोटो : GURDASPUR
गांव माड़ी बुच्चियां में शुक्रवार की रात को चोरी करने आए बाइक सवार युवकों ने घर के मालिक पूर्व फौजी पर गोली चला दी। छर्रे लगने से वह घायल हो गया। उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया है। थाना श्री हरगोबिंदपुर पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं।
विज्ञापन

घायल कुलविंदर सिंह की पत्नी मनजीत कौर ने बताया कि उसका पति पूर्व फौजी है और इन दिनों वह टैक्सी चालक का काम करते हैं। घर में दो दरवाजों वाला गेट लगा है। गेट के बडे दरवाजे पर हमेशा ताला लगा रहता है और छोटे दरवाजे का इस्तेमाल होता है। शुक्रवार की रात करीब 12 बजे घर का मेन गेट खटकाने की आवाज सुनाई दी। उसके पति ने सोचा कि शायद कोई टैक्सी करने के लिए आया है। इपति ने घर के बाहर आकर देखा तो मेन गेट का ताला टूटा था। जब उसने गली की ओर निकलकर देखने की कोशिश की तो सामने से तीन अज्ञात युवक आए, जिसमें से एक ने उन पर गोली चला दी। छर्रे उसके पति की छाती और मुंह पर लगे। इसके बाद तीनों आरोपी बाइक पर सवार फरार हो गए।
विज्ञापन

घायल कुलविंदर सिंह को अमृतसर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इस वारदात के बारे में थाना श्री हरगोबिंदपुर की पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने घटना का जायजा लिया है। डीएसपी लखबीर सिंह ने बताया कि तीनों अज्ञात आरोपी युवकों के खिलाफ हत्या का प्रयास और असलहा एक्ट के तहत मामला दर्ज करके उनकी तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से उनका सुराग लगाया जा रहा है। आरोपियों ने देसी कट्टे 12 बोर से गोली चलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed