फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   There will be video and photography of historical things of Toshakhana of Sri Darbar Sahib

श्री दरबार साहिब के तोशाखाना की ऐतिहासिक चीजों की होगी वीडियो व फोटोग्राफी

Fri, 18 Jun 2021 11:04 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
There will be video and photography of historical things of Toshakhana of Sri Darbar Sahib
एसजीपीसी कार्यालय में बैठक को संबोधित करतीं एसजीपीसी अध्यक्ष बीबी जागीर कौर। - फोटो : AMRITSAR
अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में तोशाखाना की बेशकीमती और ऐतिहासिक चीजों की सार संभाल के लिए उनकी वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराने का फैसला किया है। तोशाखाना में रखीं ये ऐतिहासिक चीजें गुरु पर्व के मौकों पर श्री हरिमंदिर साहिब में सजाए जाने वाले जलो से जुड़ी हैं। इसके अलावा तोशाखाना को भी आधुनिक तकनीक से तैयार किया जाएगा और श्रद्धालुओं के लिए नई सरायें बनाई जाएंगी।
विज्ञापन

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की प्रधान बीबी जागीर कौर ने बताया कि एक्टिंग कमेटी की बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई गई, जिनमें श्री दरबार साहिब में मानवता के भले के लिए जेनरिक दवाओं का स्टोर खोलने, सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी और ग्रंथी साहिबान की रिहायशें परिक्रमा से बाहर करने और दो साल से ज्यादा समय से जिम्मेदार पदों पर बैठे अधिकारी और कर्मचारियों का तबादला करना शामिल है। उन्होंने बताया कि श्री दरबार साहिब की परिक्रमा के ऊपर वाले कमरों में बनीं मुख्य ग्रंथी और ग्रंथी साहिबान की रिहायशों को आटा मंडी दरवाजे के सामने शिफ्ट किया जाएगा और जरूरतमंद व गरीब लोगों को लागत कीमत पर दवाएं उपलब्ध कराने के लिए श्री हरिमंदिर साहिब के बाहर सूचना केंद्र के निकट जेनरिक दवाओं का मेडिकल स्टोर खोला जाएगा। इसी तरह के स्टोर बाद में अन्य गुरुद्वारों में भी खोले जाएंगे और उनके साथ लैबोरेटरी भी बनाएंगे।
विज्ञापन

बीबी जागीर कौर ने बताया कि एक्टिंग कमेटी ने किसी भी अनैतिक काम में फंसे मुलाजिम को तुरंत बर्खास्त करने का फैसला किया है। बीते दिनों गुरुद्वारा गंगसर साहिब जैतो में कुछ मुलाजिमों द्वारा अनैतिक कार्रवाई का मामला सामने आने के बाद यह नियम बना दिया गया है कि जिम्मेदार पदों पर बैठे अधिकारी और कर्मचारी, जिनका समय एक जगह पर दो साल से ज्यादा हो गया है, को दूसरी जगह बदला जाएगा। बैठक में सीए फर्म एसएस कोहली एसोसिएट के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई करने का फैसला लिया गया। इस फर्म पर संस्था को बड़ा नुकसान पहुंचाने का आरोप है। ऐसे में उसका लाइसेंस रद्द करवाने संबंधी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सेक्शन 87 के 35 गुरुद्वारों को सेक्शन 85 में लाने के लिए भारत सरकार को लिखा था, ताकि इन गुरुद्वारों की सेवा संभाल शिरोमणि कमेटी की तरफ से सीधे तौर पर की जा सके। लेकिन सरकार ने अभी तक कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। इसके लिए कमेटी भारत सरकार के गृह मंत्रालय को फिर से लिखेगी। साथ ही गुरुद्वारा साहिबान की सरायों के सेवादारों व अन्य कर्मचारियों को सेवा संभाल की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट कैटरिंग व न्यूट्रिशियन गुरदासपुर का सहयोग लिया जाएगा।

गुरुद्वारा गंगसर साहिब के ऐतिहासिक कुएं की सफाई व मरम्मत होगी
बीबी जागीर कौर ने बताया कि गुरुद्वारा गंगसर साहिब जैतो के ऐतिहासिक कुएं की सफाई और जरूरत के मुताबिक मरम्मत कराई जाएगी। गुरुद्वारा साहिबान, धर्म प्रचार कमेटी व अन्य संस्थाओं की जमीनों का मूल्यांकन करने के लिए रेवेन्यू कमेटी बनाई जाएगी। कोरोना वैक्सीनेशन प्रोग्राम के तहत 19 जून को श्री आनंदपुर साहिब में वैक्सीनेशन कैंप शुरू किया जाएगा। इस दौरान एक्टिंग कमेटी ने लंगर श्री गुरु रामदास जी में सोलर सिस्टम लगाने के लिए यूनाइटेड सिख मिशन अमेरिका का धन्यवाद किया। पूर्व जत्थेदार ज्ञानी जोगिंदर सिंह वेदांती व पूर्व हेड ग्रंथी ज्ञानी भगवान सिंह के अकाल चलाने पर शोक मत्ते डाले गए और बिछ़ड़ी आत्माओं को मूलमंत्र का पाठ कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही बीते समय में अकाल चलाना कर गए शिरोमणि कमेटी के सदस्य संत दलबार सिंह चीना की तस्वीर केंद्रीय सिख अजाय़बघर में लगाए जाने की मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed