फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   The real police kept saluting the fake female inspector

Amritsar News: नकली महिला इंस्पेक्टर को सैल्यूट ठोकती रही असली पुलिस

Tue, 19 Mar 2024 11:12 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
The real police kept saluting the fake female inspector
फर्जी महिला इंस्पेक्टर करती थी लोगों के साथ ठगी, पुलिस के पास पहुंचने लगे मामले
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसीअमृतसर। पुलिस की ओर से सोमवार को गिरफ्तार की गई फर्जी महिला पुलिस इंस्पेक्टर पिछले चाल साल से शहर में घूम रही थी। जांच के दौरान सामने आया कि वह लोगों को इंस्पेक्टर बताकर उनके साथ ठगी करती रही है। पुलिस थाने चौकी और कंट्रोल रूम पर खुद को इंस्पेक्टर बताकर वीआईपी ट्रीटमेंट लेती रही। काॅन्स्टेबल से लेकर सब इंस्पेक्टर तक असली पुलिस वाले उसे सैल्यूट मारते रहे। इस समय फर्जी महिला इंस्पेक्टर पुलिस रिमांड पर है उसके द्वारा की गई ठगी के मामले सामने आने शुरू हो गए हैं।
बता दें कि सोमवार को दो गाड़ियां क्वींस रोड पर आपस में टकरा गई थी। एक बीएमडब्ल्यू कार में से महिला बाहर निकली और खुद को एसएसपी अमृतसर देहाती की रीडर इंस्पेक्टर रमनदीप कौर रंधावा बताया। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी अपना पूरा रोहब डाला। शक होने पर जब जांच की गई तो खुद को इंस्पेक्टर कहने वाली रमनदीप रंधावा धोखेबाज निकली। वह नकली इंस्पेक्टर बनकर घूम रही थी।उसे गिरफ्तार करके दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सिविल लाइन में तैनात सब इंस्पेक्टर दलजीत सिंह के अनुसार जांच के बाद पता चला कि खुद को इंस्पेक्टर रमनदीप रंधावा बताने वाली का असली नाम रणजीत कौर निवासी प्रताप नगर है। उसके खिलाफ 5 फरवरी 2022 को थाना बी डिवीजन में 107, 151 के तहत कार्रवाई हुई है। इसके अलावा 7 अक्टूबर 2022 को थाना अजनाला में माइनिंग एक्ट के तहत केस दर्ज है। उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से इंस्पेक्टर रमनदीप कौर रंधावा पंजाब पुलिस के नाम के विजिटिंग कार्ड, पहचान पत्र, नकली मोहर सोशल वर्कर गोविंद नगर सुल्तानविंड रोड बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीसीपी सिटी 2 प्रभजोत सिंह विर्क और एसीपी नार्थ वरिंदर सिंह खोसा का कहना है कि नकली महिला इंस्पेक्टर लोगों की आंखों में धूल झोंक रही थी अभी तक उससे कोई वर्दी बरामद नहीं हुई है नकली पहचान पत्र और विजिटिंग कार्ड मिल चुके हैं जब क्वींस रोड पर गाड़ी टकराई थी तो नकली महिला इंस्पेक्टर ने खुद कंट्रोल रूम पर फोन किया खुद को इंस्पेक्टर बात कर मौके पर पुलिस को भेजने के लिए कहा था।जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि वह जब कभी अमृतसर देहाती एसएसपी कार्यालय जाती थी तो वहां पर वह अपनी पहचान सीएम सिक्योरिटी में तैनात इंस्पैक्टर के रूप में करवाती थी जिस के चलते एसएसपी कार्यालय के कर्मचारी भी उसे सैल्यूट करते रहे थे। इतना ही नहीं वह अपने आईडी कार्ड का उपयोग टोल फ्री के लिए भी करती रही है। वहीं वह महिला इंस्पेक्टर बता कर कई लोगों के विवादों को भी हल करवा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed