{"_id":"64690489a5227d0a7f0c5746","slug":"the-rape-victim-gave-birth-to-a-girl-child-the-accused-were-not-arrested-amritsar-news-c-59-1-asr1001-215-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: दुष्कर्म पीड़िता ने दिया बच्ची को जन्म, आरोपी नहीं हुए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: दुष्कर्म पीड़िता ने दिया बच्ची को जन्म, आरोपी नहीं हुए गिरफ्तार
Sat, 20 May 2023 11:04 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Sat, 20 May 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
अल्पसंख्यक आयोग पंजाब के पास पहुंचे वाल्मीकि व क्रिश्चियन भाईचारा के लोग, मांगा इंसाफ
संवाद न्यूज एजेसी
अमृतसर। एक साल पहले नाबालिग लड़की से हुए दुष्कर्म के बाद पीड़िता ने बच्ची को जन्म दिया है। पिछले एक साल से पुलिस से न्याय न मिलने पर पीड़ित परिवार ने पंजाब अल्पसंख्यक आयोग के पास गुहार लगाई है। इस संबंध में वाल्मीकि समाज व क्रिश्चियन भाईचारे के लोगों ने डा. बीआर आंबेडकर भलाई मंच के सरपरस्त पवन द्राविड़, चेयरमैन ओमप्रकाश अनार्य, बिक्रम दत्ता, प्रधान रिंकू जीएम की अगुआई में पंजाब अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य डा. सुभाष थोबा को मांगपत्र दिया है।
पीड़ित परिवार ने बताया कि नौंवी कक्षा में पढ़ने वाली बेटी को साजन निवासी गांव नेपाल शादी का झांसा देकर भगाकर ले गया था। इस संबंध में 10 अक्तूबर 2022 को थाना लोपोके में केस दर्ज करवाया गया था। पुलिस ने लड़की को बरामद करके नारी निकेतन भेज दिया, लेकिन आरोपी खुलेआम बाहर घूम रहे हैं। वे जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने कई बाद थाना प्रभारी व डीएसपी से मिलकर गुहार लगाई, पर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश नहीं की गई। इसके बाद पीड़िता ने बच्ची को भी जन्म दिया।
इस मौके पर आयोग के सदस्य डा. सुभाष थोबा ने इस घटना की निंदा की और कमीशन की ओर से परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इस संबंध में एसएसपी देहाती से मिलकर पूरे मामले को ध्यान में लाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करवाने की बात कही।