{"_id":"689391dd9b4134d9b90777c5","slug":"the-person-who-fired-at-the-youths-in-the-car-has-been-arrested-two-pistols-recovered-amritsar-news-c-59-1-asr1003-113551-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: कार सवार युवकों पर गोलियां चलाने वाला काबू, दो पिस्टल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: कार सवार युवकों पर गोलियां चलाने वाला काबू, दो पिस्टल बरामद
Wed, 06 Aug 2025 11:03 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Wed, 06 Aug 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। जीटी रोड स्थित तारां वाला पुल पुलिस के पास कार सवार युवकों पर गोलियां चलाने वाले आरोपी को थाना सुल्तानविंड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सहिजप्रीत सिंह पुतलीघर इलाके का रहने वाला है। आरोपी से पुलिस ने दो पिस्टल, एक मैगजीन और कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी पर पहले भी विभिन्न थानों में केस दर्ज हैं।
एडीसीपी विशालजीत सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर को तरनतारन निवासी अंकुश कुमार और अरमान सूद निवासी तरनतारन ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वे दोनों कार में कहीं जा रहे थे। जब वे तारां वाला पुल के पास पहुंचे तो बाइक सवारों ने उन पर गोलियां चला दीं। शिकायत के तुरंत बाद जांच की गई तो पता चला कि आरोपी शिकायतकर्ता के संपंर्क में था। वह सुल्तानविंड इलाके में उनके साथ कार में बैठा था। इसी दौरान कार में बैठे-बैठे किसी बात को लेकर बहस हो गई। आरोपी कार से नीचे उतरा और अपने एक अन्य साथी के साथ गोलियां चलाकर अपने साथी के साथ बाइक पर भाग निकला। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे रिमांड पर लिया है।