फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   The mask of lies started coming off the face of Bhagwant Mann Sarkar - Ashwani Sharma

भगवंत मान सरकार के चेहरे से उतरने लगा झूठ का नकाब- अश्वनी शर्मा

Sun, 03 Apr 2022 07:18 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 07:18 PM IST
विज्ञापन
The mask of lies started coming off the face of Bhagwant Mann Sarkar - Ashwani Sharma
अमृतसर। भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के चेहरे से नकाब उतरने लगा है। आप की सरकार बनने के पहले दिन से भगवंत मान के वादों की पोल खुलने लगी है। शर्मा ने यह बात रविवार को अपने अमृतसर दौरे में भाजपा कार्यकर्ताओं को निगम चुनावों के लिए कमर कसने का आह्वान किया। पार्टी के जिला प्रधान सुरेश महाजन के नेतृत्व में भाजपा की संगठनात्मक बैठक पार्टी कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश प्रधान की बैठक में अमृतसर कोर ग्रुप सदस्यों के अलावा जिला शहरी की चार विधानसभा हलकों से चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवार भी शामिल हुए। अभी तक लोगों के साथ एक अप्रैल से हर माह 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने, एक हजार रुपये महीना, 18 साल से ऊपर की हर महिला को देने के वादे को पूरा नहीं कर सकी। भाजपा प्रदेश प्रधान ने कहा कि पंजाब की जनता फिर नगर निगम के चुनावों में भाजपा को विकल्प के रूप में देख रही है।
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता ने कहा कि भाजपा का 6 अप्रैल 2022 को 42वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है, जिसे लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस पर हर बार की तरह कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में जिला स्तर से लेकर मंडल और बूथ स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ता को पार्टी के स्थापना दिवस से लेकर बाबा साहेब की जयंती तक संगठन द्वारा दिए गए सभी काम पूरे उत्साह और निष्ठा से करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पार्टी की प्रदेश सचिव रीना जेटली, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डा. बलदेव राज चावला और सुखमिंदर सिंह पिंटू भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed