फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   The hobby of weapons took the life of a young man in Kathunangal

कत्थूनंगल में हथियारों के शौक ने ली युवक की जान

Mon, 16 Aug 2021 10:18 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
The hobby of weapons took the life of a young man in Kathunangal
अमृतसर। कत्थूनंगल में हथियारों के साथ वीडियो बना अपने दोस्तों को दिखाने के शौक ने एक युवक की जान ले ली। घर की छत पर बारी-बारी से दोनाली बंदूक में कारतूस भरते हुए वीडियो बनाने के दौरान अचानक गोली चल गई और एक युवक को लग गई। घटना के बाद जख्मी युवक का उसके दोस्त मोटरसाइकिल पर लेकर अलग-अलग अस्पतालों के चक्कर लगाते रहे, लेकिन इलाज नहीं हो पाने के चलते उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कत्थूनंगल के राजू ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे करण के तीन दोस्तों ने योजना के तहत करण की हत्या की है। वह करण को आरोपियों के साथ घूमने जाने से अकसर रोकता था। रविवार को शाम तीनों आरोपी बेटे को अपने साथ ले गए। एक आरोपी शेरू के पिता सेना से रिटायर्ड हैं और उसके पास दोनाली है।
विज्ञापन

उसने बताया कि आरोपी उसे घर की छत पर ले गए और बंदूक में कारतूस भरते हुए वीडियो बनाने लगे। इसी बीच एक गोली चल गई जो उसके बेटे के पेट में लगी। आरोपियों ने इसकी जानकारी उसे नहीं दी और खुद ही जख्मी करण को मोटरसाइकिल पर लेकर इधर-उधर घूमते रहे। रात तक जब करण नहीं लौटा तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी, इसी दौरान ही फोन आया कि करण की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ कत्थूनंगल थाना के प्रभारी हिमांशु भगत ने बताया कि इस मामले में करण के तीनों दोस्तों की पहचान सन्नी, शेरू और विशाल के रूप में करने के बाद केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जल्द आरोपी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed