फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   The existing Management Committee of the Gurdwara resigned from its post

गुरुद्वारा की मौजूदा प्रबंधक कमेटी ने अपने पद से दिया इस्तीफा

Wed, 28 Jul 2021 10:33 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
The existing Management Committee of the Gurdwara resigned from its post
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वागत मौके पर गुरुद्वारा नानकमता साहिब में हुई मर्यादा की उल्लंघन के मामले में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक शिरोमणि कमेटी द्वारा गठित तीन सदस्यीय कमेटी ने वहां पहुंचकर जांच की थी।
विज्ञापन

एसजीपीसी की प्रधान बीबी जागीर कौर ने बताया कि जत्थेदार साहिब के आदेशों के मुताबिक श्री अकाल तख्त साहिब के अतिरिक्त मुख्य ग्रंथी ज्ञानी मलकीत सिंह, धर्म प्रचार कमेटी के हेड प्रचारक भाई सरबजीत सिंह ढोटिया और इंचार्ज धार्मिक जांच (इन्वेस्टीगेशन) अजीत सिंह पर आधारित कमेटी उत्तराखंड भेजी गई थी। इस कमेटी ने पूरे मामले की जांच करते हुए प्रबंधकों के बयान दर्ज किए थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संगत की इच्छा के मुताबिक गुरुद्वारा नानकमता साहिब की मौजूदा प्रबंधक कमेटी ने अपने पद से इस्तीफे दे दिए हैं। इस पर संगत में जरनैल सिंह, सुखदीप सिंह, कुलदीप सिंह, जसबीर सिंह और अमरजीत सिंह पर आधारित पांच सदस्यीय कार्यकारिणी कमेटी बना दी गई है, जो अगले आदेशों तक गुरुद्वारा साहिब का प्रबंध देखेगी। उन्होंने कहा कि शिरोमणि कमेटी की ओर से भेजी गई जांच टीम जल्द ही अपनी रिपोर्ट श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को सौंपेंगी और श्री अकाल तख्त साहिब के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed