फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   The dead body of the elderly reached India from Dubai with the help of the founder of Sarbat da Bhala Trust

सरबत द भला ट्रस्ट के संस्थापक की मदद से दुबई से बुजुर्ग का शव भारत पहुंचा

Thu, 03 Mar 2022 10:01 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 10:01 PM IST
विज्ञापन
The dead body of the elderly reached India from Dubai with the help of the founder of Sarbat da Bhala Trust
सरबत दा भला ट्रस्ट द्वारा दुबई से मंगवाए गए कपूरथला निवासी गुरदीप सिंह के शव को अमृतसर एयरपोर्ट प - फोटो : AMRITSAR
अमृतसर। कपूरथला जिला के गांव माना तलवंडी के रहने वाले व दुबई में मेहनत मजदूरी करने वाले बुजुर्ग गुरदेव सिंह का शव वीरवार को भारत लाया गया। सरबत द भला ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. एसपीएस ओबराय के प्रयासों से शव दुबई से श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, राजासांसी पर लाया गया। जहां ट्रस्ट के माझा जोन प्रधान सुखजिंदर सिंह हेर ने अपनी टीम के साथ एयरपोर्ट पहुंचे गुरदेव सिंह के भाई सुखमिंदर सिंह, कुन्नन सिंह तथा भतीजे गुरदेव सिंह को शव सौंप दिया।
विज्ञापन

डॉ. एसपीएस ओबराय ने बताया कि माना तलवंडी गांव के गुरदेव सिंह अपने परिवार को आर्थिक तंगी से निकालने के लिए मेहनत-मजदूरी करने के लिए वर्ष 1980 में दुबई गए थे। तब से ही वह दुबई में मेहनत मजदूरी कर वहां ट्रांसपोर्ट का अपना काम सेट कर एक कंपनी के साथ कारोबार कर रहे थे। कुछ समय पहले कंपनी का मालिक अपने दफ्तरों को बंद कर फरार हो गया था। मौजूदा समय में गुरदेव सिंह बिना वीजा के दुबई में रह रहे थे, 22 फरवरी को अचानक दिल का दौरा पड़ने के बाद उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

डॉ. ओबराय ने बताया कि गुरदेव सिंह के संबंधियों ने उनसे संपर्क कर शव भारत लाए जाने की गुहार लगाई थी। इसके बाद उन्होंने अपने निजी सचिव बलदीप सिंह चाहल के जरिये शव लाने संबंधी भारतीय दूतावास की सभी कार्रवाई मुकम्मल की और वीरवार को गुरदेव सिंह का शव भारत लाया जा सका। ट्रस्ट के माझा जोन प्रधान सुखजिंदर सिंह हेर, मनप्रीत सिंह संधू, नवजीत सिंह घई ने बुजुर्ग का शव परिजनों को सौंपने के बाद मीडिया को बताया कि ट्रस्ट अभी तक 292 ऐसे लोगों के शव खाड़ी देशों से लाकर परिजनों को सौंपने की अपनी जिम्मेदारी निभा चुका है। बुजुर्ग के परिजनों ने डॉ. ओबराय और ट्रस्ट के अन्य सभी सदस्यों का सहयोग के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed