{"_id":"66e86083fc41734de90f46db","slug":"terrorist-harvinder-singh-rinda-happy-passiyan-preparing-for-big-incident-during-festive-season-in-punjab-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: पंजाब में बड़ी वारदात की तैयारी, आतंकी रिंदा और हैप्पी पासियां के स्लीपर सेल एक्टिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा: पंजाब में बड़ी वारदात की तैयारी, आतंकी रिंदा और हैप्पी पासियां के स्लीपर सेल एक्टिव
Mon, 16 Sep 2024 10:14 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 16 Sep 2024 10:14 PM IST
सार
त्योहारी सीजन में पंजाब को दहलाने की साजिश रची जा रही है। यह साजिश और कोई नहीं बल्कि चंडीगढ़ में हैंड ग्रेनेड हमला करवाने वाले आतंकी रिंदा और हैप्पी पासियां ने रची है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ ब्लास्ट के आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा और अमेरिका में रह रहे गैंगस्टर हैप्पी पासियां की मदद से पंजाब के अलग-अलग इलाकों में त्योहारों के दिनों में बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं। इसके लिए चंडीगढ़ ग्रेनेड ब्लास्ट के आरोपियों रोहन मसीह और विशाल मसीह की मदद ली जानी थी।
विज्ञापन
कुछ ही दिनों के बाद हैप्पी ने रोहन और विशाल का संपर्क पंजाब में अपने 20 के करीब उन लोगों से करवाना था, जिन लोगों ने विशाल और रोहन को आवश्यक विस्फोटक सामग्री मुहैया करवानी थी। इस बात का खुलासा पूछताछ के दौरान सुरक्षा एजेंसियों के समक्ष रोहन और विशाल ने किया है, लेकिन विशाल और रोहन हैप्पी के स्लीपर सेल से मिलने से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन
हैप्पी ने विशाल और रोहन को यह भी आदेश दिए थे के चंडीगढ़ वाला टारगेट पूरा करने क बाद वह जम्मू-कश्मीर चले जाएं। वहां उनके स्लीपर सेल उनके साथ संपर्क करके अगली रणनीति बनाएंगे, जिसके तहत त्योहारों के दिनों में बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया जाना था।
विज्ञापन
सुरक्षा एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट
रोहन और विशाल के खुलासे के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने भारत पाक के साथ पंजाब में लगती सीमा पर अलर्ट जारी करते हुए सीमांत क्षेत्र में सुरक्षा भी बढ़ा दी है। सीमांत क्षेत्रों में दिन व रात को भी विशेष नाकाबंदी कर दी गई है। जांच में सामने आया है कि हैप्पी का नेटवर्क गुरदासपुर, पठानकोट, अमृतसर और जम्मू कश्मीर तक फैला हुआ है। इन इलाकों में हैप्पी ने सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को लालच देकर अपने नेटवर्क में शामिल किया है। यह सारा नेटवर्क बनाने के लिए टेक्निकल जानकारी आईएसआई और रिंदा दे रहे थे। विशाल और रोहन से अलग-अलग सुरक्षा व गुप्तचर एजेंसियों के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।