{"_id":"682346a4f144eeff7c04a868","slug":"switch-off-street-lights-at-8-pm-blackout-in-amritsar-school-timing-update-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में ब्लैकआउट: रात 8 बजे बंद हो जाएंगी स्ट्रीट लाइट्स, स्कूलों को लेकर बड़ी घोषणा, डीसी ने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में ब्लैकआउट: रात 8 बजे बंद हो जाएंगी स्ट्रीट लाइट्स, स्कूलों को लेकर बड़ी घोषणा, डीसी ने की अपील
Tue, 13 May 2025 09:08 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 13 May 2025 09:08 PM IST
सार
पंजाब के अमृतसर में मंगलवार को स्वैच्छिक ब्लैकआउट की अपील की गई है। डीसी साक्षी साहनी ने लोगों से आग्रह किया है कि रात आठ बजे के बाद घर के बाहर की लाइटें बंद रखें। वहीं शहर की सड़कों की सभी लाइटें बंद कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
ब्लैक आउट
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते पंजाब के अमृतसर में मंगलवार को भी ब्लैकआउट रहेगा। हालांकि यह ब्लैकआउट प्रशासन की तरफ से नहीं बल्कि लोगों की तरफ से स्वैच्छिक तौर पर ब्लैकआउट करने की अपील की गई है। अमृतसर की डीसी साक्षी साहनी ने आग्रह किया है कि मंगलवार रात 8 बजे से स्वैच्छिक ब्लैकआउट किया जाए। वहीं स्कूलों को लेकर भी नए निर्देश जारी हुए हैं। बुधवार को स्कूल सुबह 10:30 बजे खुलेंगे। दोपहर 2:30 बजे सभी स्कूलों में छुट्टी की जाएगी।
विज्ञापन
प्रशासन की तरफ से जारी आदेशों के अनुसार रात 8 बजे से शहर की सभी सड़क की लाइट्स बंद कर दी जाएंगी। लोगों से अपील है कि वे अपने घरों की बाहरी लाइटें जैसे कि बरामदा, गार्डन, दरवाजे और गेट की लाइटें स्वेच्छा से बंद करें। घर के अंदर भी कम से कम लाइट का इस्तेमाल करें। वहीं लोगों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि रोशनी घर से बाहर न दिखे।
विज्ञापन
वहीं अगर प्रशासन की तरफ से रेड अलर्ट जारी होता है, तो ऐसे में घर के अंदर भी सभी लाइटों को बंद कर दें और खिड़कियों से दूर रहें। डीसी की तरफ से जारी आदेशों में कहा गया है कि प्रशासन की यह मंशा नहीं है कि बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से बंद की जाए, लेकिन रेड अलर्ट की स्थिति में यदि नियमों का पालन नहीं होता है, तो बिजली सप्लाई बंद करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन