{"_id":"6318d2695d19de07fa21dc61","slug":"sukhbir-should-be-arrested-by-the-government-in-the-kotkapura-bahibal-kalan-case-damdami-taksal-amritsar-news-pkl461700680","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा व बहिबल कलां मामले में सरकार करे सुखबीर को गिरफ्तार : दमदमी टकसाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा व बहिबल कलां मामले में सरकार करे सुखबीर को गिरफ्तार : दमदमी टकसाल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। दमदमी टकसाल के एक ग्रुप के मुखी भाई अमरीक सिंह अजनाला ने कहा कि कोटकपूरा व बहिबल कलां गोलीकांड में सुखबीर बादल से और अधिक पूछताछ करने के बजाय, मामले में सुखबीर बादल को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। पहले ही सुखबीर और अन्य लोगों से इस मामले में बहुत बार पूछताछ हो चुकी है। हर बार पूछताछ में कुछ लोग गलत बातें कह देते हैं जिससे जांच लंबी खिंच जाती है और पीड़ितों को मामले में न्याय नहीं मिलता। भाई अमरीक सिंह बाद दोपहर मीडिया को संबोधित कर रहे थे।
जत्थेदार अजनाला ने कहा कि जब दमदमी टकसाल के प्रतिनिधियों की पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ पिछले माह बैठक हुई थी तो उस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आश्वासन दिया था कि कोटकपूरा और बहिबल कलां मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे आरोपी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो। उन्होंने कहा कि इसी तरह मुख्यमंत्री ने यह भी वादा किया था कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब के गायब हुए 328 स्वरूपों की जांच के लिए कमेटी गठित की जाएगी।
वहीं जेलों में बंद सिख कैदियों की रिहाई के लिए भी पंजाब सरकार, भारत सरकार से बात करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने तीनों वादे पूरे करें। सरकार को अपने वादे याद करवाने के लिए 12 सितंबर को टकसाल की ओर से अन्य सिख संगठनों को साथ लेकर माझा के सभी जिलों के डीसी को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। इसके बाद मालवा व दोआबा के सभी जिलों के डीसी को भी मांग पत्र दिए जाएंगे। इससे पहले गांव स्तर पर संगत के अंदर तीनों मुद्दों को लेकर जागृति पैदा की जाएगी। इस अवसर पर उनके साथ बाबा रेश्म सिंह, बाबा बलदेव सिंह लोगेवाला, बाबा चमकौर सिंह, भाई मेजर सिंह भी मौजूद थे।